राम मंदिर की व्यवस्था संभालने आएगा CEO, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. बैठक में CEO के पद सृजन और नियुक्ति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही धार्मिक व प्रशासनिक समितियों के पुनर्गठन पर भी जोर दिया गया.

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन, अलग-अलग समितियों के पुनर्गठन और भविष्य की व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया गया. राम मंदिर ट्रस्ट की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बाद पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. ट्रस्ट ने प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहली बार CEO पद सृजित किया है. इस पद के लिए देशभर से बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, जिनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं.

CEO चयन की प्रक्रिया पर चर्चा

बैठक में CEO नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया. CEO की जिम्मेदारी मंदिर के दैनिक संचालन, प्रशासनिक समन्वय, वित्तीय निगरानी और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने की होगी. चयन के लिए विशेषज्ञ समिति आवेदनों की समीक्षा कर योग्य उम्मीदवारों के नाम ट्रस्ट के सामने रखेगी.

धार्मिक और प्रशासनिक समितियों में बदलाव की तैयारी

ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा हुई. मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यों, व्यवस्थाओं और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए नई संरचना तैयार करने पर जोर दिया गया.

SIT रिपोर्ट पर भी नजर

बैठक में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई. ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार किया गया.

अयोध्या में बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच अहम बैठक

राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बढ़ते प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए ट्रस्ट अब व्यवस्था को पेशेवर तरीके से संचालित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. CEO पद का गठन इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी में आज रात भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया- आपके शहर में कितने बजे से खराब होगा मौसम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >