Krishna Janmashtami 2026: रेलवे का सरप्राइज तोहफा, अयोध्या-वाराणसी से दिल्ली जाने वालों के लिए खास इंतजाम, शुरू हुई खास सुविधा

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी के मौके पर अयोध्या कैंट और वाराणसी से दिल्ली-एनसीआर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ये ट्रेनें यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुरू की गई हैं. जानें कब और कैसे कर सकते हैं यात्रा.

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की है. अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें 3 सितंबर को यूपी से रवाना होंगी, जबकि वापसी में 4 सितंबर को आनंद विहार से चलेंगी. दोनों ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर भी ठहराव रखा गया है.

अयोध्या से दिल्ली-एनसीआर के लिए विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल 3 सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी. ट्रेन रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी और इसके बाद मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट स्पेशल 4 सितंबर को सुबह 8:20 बजे चलेगी और रात 9:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.

वाराणसी के यात्रियों को भी मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

वाराणसी से आनंद विहार जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 04217 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन 3 सितंबर को दोपहर 3:40 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात 1:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. त्योहार के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त सुविधा राहत भरी मानी जा रही है.

आनंद विहार से वाराणसी की वापसी यात्रा भी तय

वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04218 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल 4 सितंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन दोपहर 1:28 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इस विशेष व्यवस्था से अयोध्या और वाराणसी समेत यूपी के कई यात्रियों को जन्माष्टमी के दौरान यात्रा में अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

चार अन्य स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़े

पूर्वोत्तर रेलवे ने बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली के बीच संचालित चार स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी है. ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल अब 30 नवंबर तक चलेंगी. वहीं 02564 नई दिल्ली-बरौनी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 दिसंबर तक जारी रहेगा. विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों के मार्ग, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी देखें: Ram Mandir CEO: फाइटर पायलट, Operation Sindoor, और अब राम मंदिर के पहले CEO, जानिए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का शानदार सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >