आदमखोर भेड़िया के लिए वन विभाग बिछा रहा अनोखा जाल, इस जानवर की आवाज से फांसने की कोशिश

Operation Bhediya: बहराइच के महसी तहसील में 50 गांवों के हजारों लोग भेड़ियों के हमलों से दहशत में हैं. 17 जुलाई से लेकर अब तक सात बच्चों सहित कुल आठ लोग भेड़िए के हमले में जान गंवा चुके हैं. अब वन विभाग आदमखोर भेड़िए को पकड़ने के लिए नई तरकीब भिड़ा रहा है.

Operation Bhediya: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िया की दहशत जारी है. महसी तहसील में लोग घरों से बाहर निकलने में खौफ खा रहे हैं. इधर वन विभाग आदमखोर भेड़िए को पकड़ने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहा है. इसी कड़ी में वन विभाग ने चालाक भेड़िया को चकमा देकर पकड़ने की योजना बनाई है. इसके लिए वन विभाग एक प्री रिकॉर्डेड ऑडियो का सहारा ले रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आवाज सुनकर भेड़िया अपने ठिकाने से बाहर आ जाएगा, तब उसे पकड़ा जाएगा.

भेड़िए को पकड़ने की कोशिश जारी
बता दें, वन विभाग एक मादा भेड़िया की चीख और रोने की आवाज की प्री रिकॉर्डेड ऑडियो छोटे लाउडस्पीकर पर बजा रहा है. विभाग को उम्मीद है कि चालाक आदमखोर भेड़िया मादा भेड़िये की चीख और रोने की आवाज सुनकर आकर्षित ट्रैप हो जाएगा. बता दें, इससे पहले वन विभाग की टीम ने भेड़िए को पकड़ने के लिए हाथी की लीद, बच्चों के यूरिन से भीगे टेडी डॉल्स, पटाखों के साथ-साथ थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल कर चुका है.

वन विभाग बिछा रहा जाल
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बहराइच के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने कहा है कि हम आदमखोर भेड़िए को दबोचने के लिए एक नया प्रयोग कर रहे हैं.उन्होने कहा कि मादा भेड़िये के रोने और चीखने की प्री रिकॉर्डेड आवाज लाउडस्पीकर से बजाई जा रही है. आवाज ना तो बहुत तेज और ना बहुत धीमी है. उसे सिर्फ इतना ही रखा गया है कि वो वास्तविक मादा भेड़िए की आवाज लगे. विभाग है कि हो सकता है कि मादा भेड़िया की नकली आवाज सुनकर आदमखोर भेड़िया जाल में फंस जाए.

20 से 25 किलोमीटर के दायरे में भेडियों का आतंक
वन अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि महसी तहसील के सिसैया चूरामनी गांव में बीते दिन मंगलवार को भेड़िये ने हमला कर एक पालतू बकरी को मार डाला था. लोगों ने भेड़िये को देखा, वन विभाग की टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू र दी. लेकिन आस-पास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और भेड़िया भाग निकला.वन विभाग ने कहा है कि 20 से 25 किलोमीटर क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक है.

दहशत में 50 गांव के हजारों लोग
बहराइच के महसी तहसील में 50 गांवों के हजारों लोग भेड़ियों के हमलों से दहशत में हैं. 17 जुलाई से लेकर अब तक सात बच्चों सहित कुल आठ लोग भेड़िए के हमले में जान गंवा चुके हैं. जबकि करीब तीन दर्जन लोग भेड़िए अथवा अन्य जानवरों के हमलों से घायल हुए हैं. वन विभाग के 165 लोग, 18 शार्प शूटर, सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी के जवान, राजस्व और अन्य विभागों के कर्मी, गांव वासियों की टीमें दिन रात मुस्तैद रहकर भेड़ियों को पकड़ने के अभियान में जुटी हैं. भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ेंः Chandrayaan 4 Missions: ‘चंद्रमा पर कदम’ इसरो का अगला टारगेट, चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी

कोविंद कमिटी की प्रस्तावित वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी- देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >