योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में यूपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम चांद कुरैशी बताया जा रहा है और वो ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है. आरोपित युवक चांद ने अपने फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट लिखा, जो सोशल मीडिया […]

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में यूपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक का नाम चांद कुरैशी बताया जा रहा है और वो ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है. आरोपित युवक चांद ने अपने फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट लिखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसके बाद ग्रेटर नोएडा के स्थानीय भाजपा नेताओं ने जेवर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे उसने पोस्ट लिखा था. युवक से पूछताछ की जा रही है. इससे पहले भी जून 2019 में गोरखपुर से एक युवक को मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >