Uttar Pradesh : आसमान से गिरी चिंगारी ने घर और कार को जलाया

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव माछरा से होकर गुजर रहे एक विमान से निकली चिंगारी से गांव में एक घर की छप्पर और कार में आग लग गयी. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिला पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर उस वक्त हुई, […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव माछरा से होकर गुजर रहे एक विमान से निकली चिंगारी से गांव में एक घर की छप्पर और कार में आग लग गयी.

हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जिला पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर उस वक्त हुई, जब गांव के ऊपर से होकर गुजर रहे विमान से कोई वस्तु नीचे गिरी और जमीन पर पहुंचने से पहले ही वह धमाके के साथ हवा में फट गयी.

उसके टुकड़े नीचे खड़ी एक कार के बोनट और नरेश त्यागी के घर के पास एक छप्पर पर गिरने से उनमें आग लग गयी.

प्रवक्ता के अनुसार फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया. टीम ने मौके से अवशेष एकत्रित किये, जिनकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >