नोएडा : DTC की बस ने दूसरी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायलों में 3 की हालत नाजुक

नोएडा : दिल्ली परिवहन निगम के बस चालक ने आज सुबह तेज गति से लापरवाहीपूर्वक से एक वॉल्वो बस में टक्कर मार दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने […]

नोएडा : दिल्ली परिवहन निगम के बस चालक ने आज सुबह तेज गति से लापरवाहीपूर्वक से एक वॉल्वो बस में टक्कर मार दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह छह बजे के करीब नोएडा स्टेडियम चौराहे पर एक अज्ञात डीटीसी बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए वॉल्वो बस में टक्कर मार दी. इस घटना में वोल्वो बस में सवार हरदोई के रहने वाले आशुतोष की मौत हो गयी, जबकि योगेंद्र, अनवर, लक्ष्मण, पंकज, शैलेंद्र, श्रीमती शशि बाला, हाकिम सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में योगेंद्र अनवर और लक्ष्मण की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

एसपी ने बताया कि वॉल्वो बस का चालक ग्रीन सिग्नल पर नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहा था, तभी डीटीसी बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए लालबत्ती पार की, जिसकी वजह से यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि बस चालक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >