नोएडा में 11वीं की छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने चलती कार में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि अदालत में आज छात्रा का बयान दर्ज कराया गया, जिसमें उसने कहा है कि उसके […]

नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने चलती कार में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा अवनीश कुमार ने बताया कि अदालत में आज छात्रा का बयान दर्ज कराया गया, जिसमें उसने कहा है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

पुलिसउपाधीक्षक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को 18 अप्रैल को अंकित एवं नवीन नामक युवक जबरन अपनी कार में अगवा करके ले गये. छात्रा का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना ग्रेटर नोएडा में 19 अप्रैल को दर्ज करायी थी. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है.

ये भी पढ़ें…कांस्टेबल और उसके भाइयों पर दहेज को लेकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >