नोएडा : मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल, दो फरार

नोएडा:उत्तर प्रदेशमें नोएडाके बिसरख थाना क्षेत्र में बदमाशों और दादरी पुलिस के बीच आजतड़के हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये. एसपी (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया किबुधवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ लोगों ने ओला कैब बुक की. अनिल नामक चालक कैब लेकर वहां पहुंचा. चार लोग कैब में […]

नोएडा:उत्तर प्रदेशमें नोएडाके बिसरख थाना क्षेत्र में बदमाशों और दादरी पुलिस के बीच आजतड़के हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये. एसपी (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया किबुधवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ लोगों ने ओला कैब बुक की. अनिल नामक चालक कैब लेकर वहां पहुंचा. चार लोग कैब में सवार होकर सूरजपुर गोल चक्कर पर पहुंचे. वहां उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और कैब लूटकर भाग गये.

सुनीति सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना कार चालक ने पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के दौरान दादरी थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच तड़के लगभग चार बजे मुठभेड़ हो गयी. एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश शौकीन और साकिर घायल हो गये. जबकि दो अन्य बदमाश फरार हो गये. उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई कैब और मोबाइल फोन आदि बरामद किये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >