नोएडा : अवैध संबंध के शक में व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या, शव की पहचान मिटाने को पत्थर से कुचला चेहरा

नोएडा :उत्तर प्रदेशमें नोएडा के सेक्टर-7 के पासमंगलवारकी रात अज्ञात बदमाशों ने एक अज्ञात व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी. बदमाशों ने शव की पहचान मिटाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि आज सुबह घटना की जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे […]

नोएडा :उत्तर प्रदेशमें नोएडा के सेक्टर-7 के पासमंगलवारकी रात अज्ञात बदमाशों ने एक अज्ञात व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी. बदमाशों ने शव की पहचान मिटाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि आज सुबह घटना की जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-7 के पास एक खाली पड़े प्लाट में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या की गयी है. शव की पहचान मिटाने के लिए भारी पत्थर से उसके चेहरे को कुचला गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस को शक है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गयी है. इस बीच कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >