नोएडा से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा :उत्तर प्रदेशके नोएडा शहर से दो दिन में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि 26 और 27 मार्च को ये दोनों बच्चियां अपने-अपने घरों से लापता हुई हैं. दोनों के परिजनों ने मंगलवार की रात उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी है. सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक […]

नोएडा :उत्तर प्रदेशके नोएडा शहर से दो दिन में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि 26 और 27 मार्च को ये दोनों बच्चियां अपने-अपने घरों से लापता हुई हैं. दोनों के परिजनों ने मंगलवार की रात उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी है.

सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि हरौला गांव निवासी अफरोज ने शिकायत दर्ज करायी है कि 27 मार्च को अज्ञात लोगों ने उनकी आठ वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया. वहीं, सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कालोनी से 14 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है. परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी 26 मार्च से लापता है. पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उधर, सेक्टर 20 थाने में एक युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >