नोएडा से बिहार का ईनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, हत्या-नरसंहार का है आरोपी

नोएडा : नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिहार के नक्सली कमांडर को यहां से गिरफ्तार किया है जिसपर 50 हजार का ईनाम था. नक्सली का नाम सुधीर भगत बताया जा रहा है जो चार हत्याओं का दोषी है. उसपर छह नरसंहार में संलिप्त होने का भी आरोप है. […]

नोएडा : नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिहार के नक्सली कमांडर को यहां से गिरफ्तार किया है जिसपर 50 हजार का ईनाम था. नक्सली का नाम सुधीर भगत बताया जा रहा है जो चार हत्याओं का दोषी है. उसपर छह नरसंहार में संलिप्त होने का भी आरोप है. सुधीर बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है.

वह नोएडा के पौश इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहाथा. नोएडा एसएसपी ने मामले को लेकर बताया कि उन्होंने हरोला क्षेत्र के एक बिल्डि़ंग के चौथे तल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जहां से सुधीर नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. उसके कमरे से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया.

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. खबरों की मानें तो वह आतंकी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है. सुधीर फेक आइडी के साथ किराये के मकान में 2015 से रहता था. वह बीटेक की पढाई गाजियाबाद के दिव्यज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज से कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >