नोएडा में युवती से चलती कार में बलात्कार

नोएडा : उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-37 के पास से कार सवार दो व्यक्तियों ने एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडतिा को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोडकर फरार हो गए. सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन […]

नोएडा : उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-37 के पास से कार सवार दो व्यक्तियों ने एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडतिा को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोडकर फरार हो गए.

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पीडतिा सेक्टर-36 में रहती है और एक बीपीओ में काम करती है. कल शाम करीब सात बजे वह गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास कैब का इंतजार कर रही थी . तभी कार में सवार दो युवकों ने युवती से रास्ता पूछा. वह जैसी ही रास्ता बताने लगी. कार में पीछे बैठे एक आरोपी ने युवती को कार में जबरन खींच लिया. उन्होंने कहा कि दोनों बदमाश युवती को लेकर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे की तरफ चले गए.

दोनों ने उसके साथ कार में ही सामूहिक बलात्कार किया. अभिनंदन ने बताया कि युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जमकर पीटा. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास सडक पर छोडकर फरार हो गए. युवती ने दिल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी. दिल्ली पुलिस उसे लेकर नोएडा आई. उन्होंने बताया कि पीडतिा ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-39 में दर्ज करायी है. इस घटना के बाद से पीडतिा सदमे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >