Umar Ansari Arrested : मुख्तार अंसारी का बेटा उमर गिरफ्तार

Umar Ansari Arrested : मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने जब्त की गई संपत्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में लखनऊ से गिरफ्तार किया.

Umar Ansari Arrested : गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, उन पर जब्त की गई संपत्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है. यह कार्रवाई सोमवार को की गई.

https://twitter.com/ANI/status/1952080095666937970

पुलिस के अनुसार, उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. उमर ने जब्त की गई एक संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इसमें अपनी मां अफसा अंसारी के हस्ताक्षर जालसाजी से किए, जिन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित है. इस मामले में मोहम्मदाबाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. गाजीपुर के एसपी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

मुख्तार अंसारी का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ

मुख्तार अंसारी का निधन 28 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हार्ट अटैक के कारण हुआ था. निधन के समय मुख्तार अंसारी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. उन्हें 13 मार्च 2024 को एक मामले में दोषी ठहराया गया था, जिसमें उन्होंने 1990 में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के बिसरा की जांच रिपोर्ट आई, अब होगा खुलासा कैसे हुई थी माफिया की मौत

इससे पहले, अप्रैल 2023 में मुख्तार अंसारी को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >