पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने UP अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, एटा से आजमगढ़ तक 8 सदस्यों की नियुक्ति

UP News: मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनके साथ आयोग में 8 सदस्यों को भी शामिल किया गया है. जानिए कौन-कौन हैं आयोग में शामिल.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर मोहसिन रजा की नियुक्ति की है. इसके साथ ही आयोग के लिए आठ सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए हैं. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से 8 सितंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है. नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 के तहत की गई है.

मोहसिन रजा को मिली आयोग की जिम्मेदारी

सरकारी आदेश के अनुसार मोहसिन रजा, निवासी लखनऊ, को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. मोहसिन रजा इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्य मंत्री रह चुके हैं. अब उन्हें अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आयोग में इन 8 सदस्यों की हुई नियुक्ति

मोहसिन रजा के अलावा आयोग में संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, सरदार हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, सरदार परविन्दर सिंह, सुश्री नेहा खान, सैयद सिराज अब्बास रिजवी और श्रीमती रूमाना सिद्दीकी को सदस्य नियुक्त किया गया है. सरकारी आदेश में सभी सदस्यों के नाम और उनके पते का भी उल्लेख किया गया है.

एटा से आजमगढ़ तक, अलग-अलग जिलों से हैं सदस्य

सरकारी आदेश के मुताबिक संदीप जैन एटा, अंशुमान कुमार सिंह मैसी शाहजहांपुर, सरदार हनप्रीत सिंह बेदी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद असलम फतेहपुर, सरदार परविन्दर सिंह लखनऊ, नेहा खान अंबेडकरनगर, सैयद सिराज अब्बास रिजवी आजमगढ़ और रूमाना सिद्दीकी लखनऊ की निवासी हैं. आयोग में अध्यक्ष समेत कुल 9 लोगों की नियुक्ति की गई है.

Also Read: नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! YEIDA सेक्टर-20 में ला रहा है 14 एकड़ का सेंट्रल पार्क, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >