Milkipur Election Result: ‘चुनाव नहीं लूट’, मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव का छलका दर्द, देखें Video

Milkipur Election Result: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 में बीजेपी की जीत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है. उन्होंने इसे चुनाव नहीं लूट करार दे दिया है.

Milkipur Election Result: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार से दुखी अखिलेश यादव ने इसे चुनाव नहीं लूट बता दिया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- “मिल्कीपुर उपचुनाव, चुनाव नहीं बल्कि लूट थी. लोगों ने इसे देखा है. पीडीए यह देख रहा है. जो लोग कह रहे हैं कि हमने अयोध्या की सीट (लोकसभा में) हारने का बदला ले लिया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं – आप अयोध्या से बदला नहीं ले सकते.”

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट पर एक नजर

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को शानदार जीत मिली. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61710 वोट के अंतर से हरा दिया. चंद्रभानु को कुल 146397 वोट मिले. जबकि सपा उम्मीदवार अजीत को 84687 वोट मिले.

हार बहुत कुछ सिखाती है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि दिल्ली चुनाव में AAP जीते, लेकिन भाजपा जीत गई. लोकतंत्र में हमें जनता के जनादेश को स्वीकार करना होगा. हार बहुत कुछ सिखाती है और आने वाले दिनों में भारत गठबंधन और मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें: Milkipur By Election Result : एक क्राइम ने बदल दिया सीन! आखिर अखिलेश यादव और डिंपल पर कैसे भारी पड़े योगी

अखिलेश यादव ने महाकुंभ आने वालों के लिए टोल फ्री करने की मांग की

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर एक बार फिर से टिप्पणी कर दी है. उन्हिोंने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि यह सरकार अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों को टैक्स-फ्री करती है. अगर वे ऐसा कर सकते हैं – महाकुंभ में, देश भर से लोग आ रहे हैं और लंबी दूरी तय कर रहे हैं – तो उन्हें महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए टोल में छूट देनी चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >