उत्तर प्रदेश के वीर महान का WWE रॉ में दिखेगा जलवा, मेन रोस्टर में नाम शामिल, ऐसी रही जर्नी

वीर महान ने रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था. उनकी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री 2018 में हुई थी. ऐसी खबरें हैं कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के मार्केट को देखते हुए वीर महान को मेन रोस्टर और इवेंट में एंट्री मिलेगी.

WWE Rinku Singh AKA Veer Mahan: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज से ताल्लुक रखने वाले वीर महान डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के मेन रोस्टर में एंट्री करने वाले हैं. पहले भी वीर महान के एंट्री की खबरें आती रही हैं.

इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ट्वीट करके उनकी एंट्री का जिक्र किया है. ट्वीट में जिक्र है कि अपने दोस्तों को कॉल करें. वीर महान डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में आने वाले हैं. वीर महान को अरसे से मेन इवेंट में लाने की बात की जाती रही है.

हर बार किसी ना किसी कारण से उनकी एंट्री टल जाती है. वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह है. 6.4 फीट के रिंकू सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई की कई फाइट्स लड़ी है.

अब, वीर महान उर्फ रिंकू सिंह इंडिया के अगले डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार बनने जा रहे हैं. उनके पहले द ग्रेट खली ने भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में धमाल मचाया था.

रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज में हुआ था. बाद में वो अमेरिका में जाकर बस गए थे. डब्ल्यूडब्ल्यूई में आने से पहले रिंकू सिंह बेसबॉल खेलते थे.

वीर महान ने रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था. उनकी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री 2018 में हुई थी. ऐसी खबरें हैं कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के मार्केट को देखते हुए वीर महान को मेन रोस्टर और इवेंट में एंट्री मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >