UP Weather LIVE: पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में बारिश के आसार, इस तारीख तक बरसेंगे बादल

UP Weather LIVE: यूपी में मानसून के एक बार फिर मेहरबान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. राज्य के कुछ हिस्से जहां अभी तक कम बारिश हुई थी, वहां भी मानसून के सक्रिय होने से बादल जमकर बरसे हैं. प्रदेश में कई जगह तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे.

Live Updates
3:14 PM. 11 Aug 23 9:44 AM. 11 Aug

पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में बारिश के आसार

यूपी में मानसून की सक्रियता का असर तापमान में बना हुआ है. कई जगह बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने की संभावना है. कहीं कम कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे. इस दौरान पश्चिमी यूपी में और पूर्वांचल में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो जगहों पर तेज बारिश होने की भी चेतावनी है.

1:36 PM. 10 Aug 23 8:06 AM. 10 Aug

यूपी में आज कई जनपदों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश लगातार होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. प्रदेश में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही है. वहीं कई जगह रुक रुककर बादल बरस रहे हैं. प्रदेश में फिलहाल 15 अगस्त तक बारिश के आसार हैं. वहीं गुरुवार को कई जनपदों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

5:15 PM. 9 Aug 23 11:45 AM. 9 Aug

यूपी में 14 अगस्त तक बरसेंगे बादल, IMD ने बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी

यूपी में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में लखनऊ समेत कई जनपदों में बुधवार को बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में फिलहाल 14 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है.

5:15 PM. 9 Aug 23 11:45 AM. 9 Aug

इन जनपदों में बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार को गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और अयोध्या में भी बादल गरजने के साथ ही बिजली गिर सकती है. इसके साथ ही अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली के गिरने के आसार हैं.

5:15 PM. 9 Aug 23 11:45 AM. 9 Aug

UP Weather LIVE: इन जनपदों तेज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मंलवार को गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में तेज बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है वहीं आजमगढ़, मऊ, बस्ती, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर और कुशीनगर में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

5:15 PM. 9 Aug 23 11:45 AM. 9 Aug

UP Weather LIVE: यूपी में मंगलवार को भी मानसून मेहरबान, कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मानसून के मेहरबान होने से बारिश का मौसम की स्थिति बनी हुई है. प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं. मानसून की इस बारिश ने लोगों को जहां उमस और गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में इस सप्ताह फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कहीं बहुत तेज बारिश देखने तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं.

मुख्य बातें

UP Weather LIVE: यूपी में मानसून के एक बार फिर मेहरबान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. राज्य के कुछ हिस्से जहां अभी तक कम बारिश हुई थी, वहां भी मानसून के सक्रिय होने से बादल जमकर बरसे हैं. प्रदेश में कई जगह तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >