Uttar Pradesh Breaking News Live: अलीगढ़ : घर के एक कमरे में मृत पाये गये पति- पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज यूपी कैबिनेट की अहम बैठक हुई. यह बैठक लोकभवन में हुई. CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. कैबिनेट को सामने कुल 22 प्रस्ताव रखे गये, 21 प्रस्ताव मंजूर. सुल्तानपुर में गोमती नदी के सीताकुंड घाट से 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई है. इस बात की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने दी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:02 AM. 11 Mar 23 8:32 PM. 10 Mar

कमरे में मृत पाये गये पति- पत्नी, घरेलू क्लेश में पत्नी को मारकर पति के आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 

अलीगढ़ . थाना बरला इलाके में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी मच गयी. दोनों के शव को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला.दतावली निवासी बबलू का शव घर में फंदे पर लटका हुआ था. पास में ही पत्नी का शव था. बबलू ने दो शादी की थी. बबलू के साथ मृत पायी गयी पत्नी के दो बच्चे हैं. दूसरी पत्नी दूसरे घर में रहती है. पुलिस इस घटना को घरेलू प्रकरण बताते हुए आत्महत्या का मान रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा. चर्चा है कि बबलू ने पत्नी की हत्या के बाद खुद की भी जान ले ली.

11:43 PM. 10 Mar 23 6:13 PM. 10 Mar

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को नैक का A++ ग्रेड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने A++ श्रेणी दी है. लखनऊ, गोरखपुर के बाद मेरठ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का तीसरा विवि है, जिसे A++ श्रेणी मिली है.

7:29 PM. 10 Mar 23 1:59 PM. 10 Mar

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला, रिवीजन याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला. महेंद्र प्रताप की रिवीजन याचिका पर नहीं सुनवाई हुई. कोर्ट के अवकाश पर रहने के कारण टला फैसला. न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 15 मार्च दी. याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप ने शाही ईदगाह के अमीन सर्वे की की है मांग. शाही ईदगाह कमेटी 7/11 पर सुनवाई की मांग कर रहा है. एडीजे 6 कोर्ट में मामला विचाराधीन है.

7:29 PM. 10 Mar 23 1:59 PM. 10 Mar

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर कैबिनेट की मुहर, अप्रैल में चुनाव का दावा

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर कैबिनेट की मुहर लग गया है. अप्रैल में चुनाव का दावा बताया जा रहा है. मंत्री दयाशंकर ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव के लिये तैयार ‍है. कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कक्षा एक व दो में NCERT के पाठ्यक्रम को लागू करने प्रस्ताव मंजूर. यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना होगी. ग्रामीण इलाकों में बनेंगे स्टेडियम. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चार लेन होगा, 200 करोड़ रुपये मंजूर. यूपी सरकार की पर्यटन नीति पर कैबिनेट की मुहर. परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी को 15 साल पुराने वाहनों को हटाये जाने का प्रस्ताव मंजूर. रायबरेली डलमऊ फतेहपुर एनएच का विस्तार होगा, 465 करोड़ रुपये मंजूर. चार निजी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी गयी. गुंडा एक्ट 1970, 2015 में आंशिक बदलाव किया गया, जेसीपी, एसीपी भी लगा सकेंगे गुंडा एक्ट. एडीएम को भी गुंडा एक्ट लगाने की पॉवर. राशन लेने पर मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा, पर्ची भी मिलेगी. आयुष्मान भारत में एक-एक मरीज डाटा एकत्र होगा. वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ को मंजूरी. बता दें कैबिनेट को सामने कुल 22 प्रस्ताव रखे गये, 21 प्रस्ताव मंजूर.

7:29 PM. 10 Mar 23 1:59 PM. 10 Mar

यूपी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, कई प्रस्ताव पर लगी मुहर

यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म हुई. कई प्रस्ताव पर मुहर लगी. कैबिनेट में रखी गई ओबीसी की रिपोर्ट. थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई.

7:29 PM. 10 Mar 23 1:59 PM. 10 Mar

गाजियाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग झुलसे

गाजियाबाद के तिलक राम कॉलोनी से सिलेंडर फटने से कुल 10 लोग झुलस गए. ACP रजनीश उपाध्याय ने बताया तिलक राम कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी. पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक क्लेश के चलते सुरेश नाम के व्यक्ति ने सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाई थी. उसको बचाने के क्रम में कुल 10 लोग मामूली रूप से झुलस गए. आगे की क़ानूनी कार्रवाई चल रही है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज यूपी कैबिनेट की अहम बैठक हुई. यह बैठक लोकभवन में हुई. CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. कैबिनेट को सामने कुल 22 प्रस्ताव रखे गये, 21 प्रस्ताव मंजूर. सुल्तानपुर में गोमती नदी के सीताकुंड घाट से 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई है. इस बात की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने दी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >