Uttar Pradesh Breaking News Live: आगरा में कोरोना मरीजों में लगातार इजाफा, 5 नये मरीज मिले

Uttar Pradesh Breaking News Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज रायबरेली के दीन शाह गौरा ब्लॉक में स्थित कांशीराम महाविद्यालय में बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
5:49 AM. 4 Apr 23 12:19 AM. 4 Apr

आगरा में कोरोना मरीजों में लगातार इजाफा, 5 नये मरीज मिले

आगरा में कोरोना मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है. सोमवार को जिले में 5 नये मरीज मिले हैं. अब वहां संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गयी है. सभी मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गयी है.

5:32 AM. 4 Apr 23 12:02 AM. 4 Apr

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मनोनीत के किये छह एमएलसी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार देर शाम मनोनीत कोटे के छह एमएलसी के नामों को हरी झंडी दे दी. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, रजनीकांत माहेश्वरी, साकेत मिश्रा, लालजी निर्मल, रामसूरत राजभर, हंसराज विश्वकर्मा को उच्च सदन के लिये मनोनीत किया गया है.

1:54 AM. 4 Apr 23 8:24 PM. 3 Apr

1000 दुकानें राख करने के बाद 5 वें दिन बुझी कानपुर के कपड़ा बाजार में लगी आग

कानपुर के कपड़ा बाजार में लगी आग को बुझा लिया गया है. 5 वें दिन आग पर काबू पाकर दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली है. गुरुवार की देर रात को कपड़ा बाजार में आग लगी थी. इस हादसे में 3 हजार करोड़ से जायदा का नुकसान हुआ. आग में 1000 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गयी हैं.

1:54 AM. 4 Apr 23 8:24 PM. 3 Apr

नगर निगम के चुनाव में ईवीएम से होगा

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए हैं. नगर निगम के चुनाव में ईवीएम (Electronic Voting Machine) का प्रयोग होगा. नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं. निष्पक्ष चुनाव को लेकर को लेकर अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है. राज्य सरकार से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मांग की है.

1:54 AM. 4 Apr 23 8:24 PM. 3 Apr

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली

उमेशपाल हत्याकांड मामले में अभियुक्त माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को कोर्ट से झटका लगा है. प्रयागराज के कोर्ट में सोमवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गयी. अतीक की पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिये आवेदन किया है. उनकी याचिका पर कोर्ट अब छह अप्रैल को सुनवाई करेगी. शाइस्ता परवीन फरार हैं. बसपा ने उनकी महापौर की टिकट भी काट दी है.

1:54 AM. 4 Apr 23 8:24 PM. 3 Apr

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दुग्ध उत्पादन संग्रह की स्थिति की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह पशुधन के लिये नये अवसर तलाशें ताकि किसान दुग्ध उत्पादन में रुचि दिखाए. यह क्षेत्र एक नये उद्योग के रूप में विकसित हो.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज रायबरेली के दीन शाह गौरा ब्लॉक में स्थित कांशीराम महाविद्यालय में बसपा के संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >