मुख्यमंत्री ने होली को लेकर बैठक की, जूलूस के रास्तों पर पेट्रोलिंग रहेगी
लखनऊ . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है. गुरुवार को देर शाम हुई इस बैठक में सीएम सचिवालय, गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी थे. सभी रेंज जिलों के डीएम- एसएसपी भी वीडियो कान्फेंस के जरिये जुड़े थे. सीएम ने कहा कि सभी प्रकार के धाार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तैयार रहेगा. साफ- सफाई और कानून व्यवस्था में कमी के लिये अधिकारी जिम्मेदार होंगे. किसी भी धर्म की शोभा यात्रा गुजरेगी उस रूट पर सफाई के विशेष इंतजाम रहनी चाहिये. पुलिस पेट्रोलिंग भी करती रहेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निर्देश दिये हैं कि होली आदि पर कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह प्रशासनिक चूक नहीं होनी चाहिये. गश्त और चेकिंग आदि बढ़ाने के भी निर्देश दिये हैं.