Uttar Pradesh Breaking News Live: औरैया में थ्रेसर से सरसों काटते समय युवक की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज से अयोध्या भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक है. सेकार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की मौजूदगी में बैठक होगी. यह बैठक रामजन्मभूमि परिसर के विश्वामित्र आश्रम में होगी. भवन निर्माण समिति के चेयरमैन के अध्यक्षता में बैठक होगी. राम मंदिर निर्माण की बाधाओं और प्रगति पर चर्चा होगी. आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

औरैया में थ्रेसर से सरसों काटते समय युवक की दर्दनाक मौत

औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है. थ्रेसर से सरसों काटते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है. मृतक युवक इटावा का रहने वाला था. वह औरैया में मजदूरी कर रहा था. घटना से नाराज युवक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव की बतायी जा रही है.

4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

अवर अभियन्ता निलंबित, जांच में पाया गया दोषी

लखनऊ. मध्यांचल विद्युत वितरण के अवर अभियंता आलोक रंजन सिंह को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियों क्लिप के आधार पर कार्रवाई की गयी है. सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियों क्लिप की जांच में दोषी पाया गया. उन्होंने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी.

4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

गोवध के एक और आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब एक महीने में दर्जन भर से अधिक गोकशी की घटनाएं हो चुकीं हैं. जिसके चलते एसएसपी-डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया ने इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की. अब कप्तान गोतस्करों के खिलाफ एक्शन में आ गए हैं. 15 दिन में आधा दर्जन से अधिक गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इन तस्करों के पुलिस की गोलियां भी लगी हैं. शनिवार को शाही थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें से एक को गोली लगी है.

4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

अमेठी में स्टंट कर रहे नवयुवकों को पुलिस ने भेजा जेल

अमेठी में स्टंट कर रहे नवयुवकों को पुलिस ने जेल दिया है. नव युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे. सभी बाइक चालकों को एसपी ने खुद पकड़ा है. पुलिस ने बाइक को भी सीज किया है.

4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

प्रेम प्रसंग में मां ने बेटे की करा दी प्रेमी से हत्या

फिरोजाबाद से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर प्रेमी को पाने के लिए मां ने अपने बेटे की हत्या करा दी है. बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय बेटे की हत्या मां ने प्रेमी से इसलिए करा दी क्योकि बेटा दोनों के बीच में रोड़ा बन रहा था. हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था. मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.

4:22 AM. 26 Feb 23 10:52 PM. 25 Feb

दारागंज घाट पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ उमेश पाल का अंतिम संस्कार

प्रयागराज. राजू पाल हत्याकांड के चश्मदीद उमेश पाल का संस्कार किया गया. दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. सुरक्षा और लोगों के आक्रोश को देखते हुए धूमनगंज इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ RAF पर PAC के जवान भी तैनात हैं.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज से अयोध्या भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक है. सेकार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की मौजूदगी में बैठक होगी. यह बैठक रामजन्मभूमि परिसर के विश्वामित्र आश्रम में होगी. भवन निर्माण समिति के चेयरमैन के अध्यक्षता में बैठक होगी. राम मंदिर निर्माण की बाधाओं और प्रगति पर चर्चा होगी. आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >