Uttar Pradesh Breaking News Live: यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू स्थापित की जाएगी. यूनिट खुलने से शिशुओं को उनके जिले में ही उपचार मिल सकेगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
Uttar Pradesh Breaking News Live: यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
Live Updates
3:27 AM. 22 Feb 239:57 PM. 21 Feb
यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी का निधन हो गया. सीएम योगी ने ट्वीट कर शोक जताया है. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा है.उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक जी की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें.
3:27 AM. 22 Feb 239:57 PM. 21 Feb
बदायूं में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, 10 लोग घायल
बदायूं में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मारी। टक्कर लगने से ऑटो पलटा गया. इस दौरान दस लोग घायल हो गए.पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी में भर्ती कराया. बता दें पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव का है.
12:13 AM. 22 Feb 236:43 PM. 21 Feb
अलीगढ़ में बारातियों से भरी बस में लगी आग, कूदकर सभी ने बचाई जान
अलीगढ़ में बारातियों से भरी मिनी बस में अचानक भीषण आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार बस में 60 लोग मौजूद थे. सभी ने बमुश्किल जान बचाई. सूचना के बाद मौके पुलिस पहुंच गई. बता दें पूरा मामला अकराबाद इलाके के NH-91 पनैठी का है.
12:13 AM. 22 Feb 236:43 PM. 21 Feb
मलिहाबाद एसडीएम प्रज्ञा पांडेय का तबादला, संतबीर बने नए SDM
लखनऊ मलिहाबाद एसडीएम प्रज्ञा पांडेय का तबादला कर दिया गया. मलिहाबाद एसडीएम संतबीर बनाए गए, एसडीएम बीकेटी प्रज्ञा पांडेय बनाई गई. शिप्रा पाल नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाई गईं. डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जारी कर आदेश दिया.
12:13 AM. 22 Feb 236:43 PM. 21 Feb
देवरिया में 24 घंटे में बच्ची से रेप की दूसरी वारदात
देवरिया में 24 घंटे में बच्ची से रेप की दूसरी वारदात सामने आई है. मासूम बच्ची से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
12:13 AM. 22 Feb 236:43 PM. 21 Feb
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर मंत्री से लेकर विभागीय उच्च अधिकारी तक अलर्ट हैं. आज माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने दोपहर करीब 3:30 बजे लखनऊ के पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय में बने राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू स्थापित की जाएगी. यूनिट खुलने से शिशुओं को उनके जिले में ही उपचार मिल सकेगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।