Uttar Pradesh Breaking News Live: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Uttar Pradesh Breaking News Live: बीजेपी का स्थापना दिवस समारोह आज. लखनऊ पार्टी दफ्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन. सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:08 AM. 7 Apr 23 8:38 PM. 6 Apr

शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

प्रयागराज जिला अदालत ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया से नेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है.

2:08 AM. 7 Apr 23 8:38 PM. 6 Apr

देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को इसका श्रेय दिया है. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब तक राज्य के 97 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार नल कनेक्शन के साथ नया जीवन शुरू कर चुके हैं.

12:04 AM. 7 Apr 23 6:34 PM. 6 Apr

शारदा यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्र की छत से गिरकर मौत

आठवे फ्लोर से गिरकर जाम्बिया के छात्र की मौत. शारदा यूनिवर्सिटी में कर था बीबीए की पढ़ाई. नोयडा की जेपी अमन सोसायटी में रहता था विदेशी छात्र. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.

12:04 AM. 7 Apr 23 6:34 PM. 6 Apr

एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा ग्राहक सेवा केंद्र की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला कर्मचारियों को सौंप दी है. कंपनी के उपाध्यक्ष (परिचालन) सारनाथ गांगुली ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि एनपीसीएल के ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में कुल सात महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है .उन्होंने बताया कि इन सात कर्मचारियों में से दो अधिकारी तथा पांच कार्यपालक अधिकारी हैं. केंद्र पर एक महिला सुरक्षाकर्मी को भी तैनात किया गया है. गांगुली के मुताबिक, कंपनी ने ऐसा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है.

12:04 AM. 7 Apr 23 6:34 PM. 6 Apr

गृहमंत्री अमित शाह 7 को कौशाम्बी- आजमगढ़ जाएंगे, करेंगे सभा

लखनऊ. गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री ‘कौशाम्बी उत्सव-2023 ’ का उद्घाटन करेंगे. साथ ही आजमगढ़ में 4,567 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शाह पहले कौशाम्बी जिला जायेंगे. कौशाम्बी उत्सव 2023 का उद्घाटन करने के बाद ग्रामसभा फसैया में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. अमित शाह दोपहर में आजमगढ़ के नामदारपुर में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे.

12:04 AM. 7 Apr 23 6:34 PM. 6 Apr

भ्रष्टाचार में अधीक्षण अभियंता सतीश सिंह और बीकेटी एक्सईएन हटाए गये

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) सतीश सिंह हटाए गए. वह मध्यांचल के सर्किल 10 में पदस्थ थे. ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में भी लापरवाही बरतने का आरोप है. सतीश सिंह ने कौसर मिर्जा को गलत टेंडर अवार्ड किया था. सतीश मध्यांचल की शर्तों के बजाय अपनी शर्तें लगाते थे. उनको मध्यांचल से अटैच किया गया है. बीकेटी एक्सईएन रंजीत चौधरी को भी हटाया गया है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: बीजेपी का स्थापना दिवस समारोह आज. लखनऊ पार्टी दफ्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन. सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >