Uttar Pradesh Breaking News Live: भारत निर्वाचन आयोग ने RLD का UP से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीना

Uttar Pradesh Breaking News Live: इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:07 AM. 11 Apr 23 8:37 PM. 10 Apr

भारत निर्वाचन आयोग ने RLD का UP से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीना

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में RLD का एक राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है. एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने देश की विभिन्न पार्टियों को लेकर कई निर्णय लिए हैं.

2:07 AM. 11 Apr 23 8:37 PM. 10 Apr

सीएम योगी की घोषणा, जुलाई में एक दिन में एक साथ 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक साथ व एक दिन में 35 करोड़ वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में यह घोषणा की है. दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेंट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सीएम योगी ने यह बात कही है. उनका कहना है कि आज आम आदमी के मन में भी यह भाव पैदा हुआ है कि हमे वृक्ष काटने नहीं हैं, बल्कि उसके सुरक्षा व संरक्षण के अभियान का हिस्सा बनना है.

2:07 AM. 11 Apr 23 8:37 PM. 10 Apr

मेरठ में युवक की हत्या के बाद दो समुदाय में टकराव, फोर्स तैनात

मेरठ के हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल में खेल रहे 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गये. मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवान ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. आगे की जांच जारी है.

10:24 PM. 10 Apr 23 4:54 PM. 10 Apr

मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी पर आरोप तय नहीं हो सके, अब 19 को सुनवाई

मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी पर आरोप तय नहीं हो सके. लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट अब 19 अप्रैल को मनी लांड्रिंग केस में सुनवाई करेगा. सीबीआई कोर्ट में मुख्तार अंसारी को भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था. कोर्ट में पेश होने के बाद उसे बांदा जेल वापस ले जाया गया है.

7:50 PM. 10 Apr 23 2:20 PM. 10 Apr

प्रयागराज में रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप

प्रयागराज के रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगी. सिविल लाइन के पॉश इलाके में आग लगी. गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लगी. किचन में आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप. बता दें पूरा मामला सिविल लाइन के पॉश इलाके का है.

7:50 PM. 10 Apr 23 2:20 PM. 10 Apr

BSP सुप्रीमो मायावती ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं-निकाय चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मायावती ने इस दौरान कहा निकाय चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए. ईवीएम की जगह बैलेट से हो चुनाव। BSP पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. आरक्षण प्रक्रिया से दलित समाज सहमत नहीं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नगर निकाय चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है. हमारी सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील है कि वह चुनाव EVM से न कराकर बैलट पेपर से कराएं. BSP ने इन चुनावों को पूरी तैयार और दमदारी से लड़ेगी. उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है. ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य को वहां मेयर का टिकट नहीं देगी.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >