UP Breaking News Live: हरदोई में राजस्व टीम के सामने चली गोली, युवक की हालत गंभीर
Copied link
Uttar Pradesh Breaking News Live: UP में तेज रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. बेकाबू हो रहे कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
बाराबंकी में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख
बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर खाना बनाते समय अचानक भीषण आग लग गयी. छप्पर के 11 घर जलकर राख हो गये. घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है. यह घटना सूरतगंज के करमुल्लापुर परमेश्वर पुरवा की बतायी जा रही है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
हमीरपुर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खराब ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस
हमीरपुर (संवाद). बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में चालक प्रताप सिंह की मौत हो गई जबकि बीस से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के हरदोई से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जमीनी रंजिश में युवक को गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि मामा-भांजे के बीच पहले से विवाद चल रहा था. समाधान दिवस पर राजस्व टीम गांव पहुंची थी. राजस्व टीम पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हरपालपुर थाना क्षेत्र के खमहौरा गांव की घटना बतायी जा रही है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
UP में बेकाबू हो रहा कोरोना, विदेश से लौटने वालों की होगी जांच
UP में तेज रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. बेकाबू हो रहे कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. विदेश से लौटने वाले यात्रियों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गयी है. इसके लिए सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन की रेट लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. चैट वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. चैट में महिला सिपाहियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. इसके साथ ही पुलिस कर्मियों से परेड और रवानगी के नाम पर भी रुपये लिए जाते है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आलोचना की है. उन्होंने लिखा है कि CM पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर होने की बात कर रहे. तुलना हमेशा अपने से श्रेष्ट से करनी चाहिए.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
साबरमती जेल में बदली गई अतीक अहमद की बैरक
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की हत्या के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व उमेश पाल के अपहरण केस मामले में माफिया अतीक अहमद को उम्र कैद की सजा सुनाई है. अतीक अहमद अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद है. अब सुरक्षा के मद्देनजर अतीक की बैरक को बदल दिया गया है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
बस्ती में लगी आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत
बस्ती में अज्ञात कारणों से रिहायसी झोपड़ी में आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.आग से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हुआ. आग की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत. बता दें पूरा मामला ग्राम पंचायत कबरा के पोखरवा पुरवा का है.
1:08 AM. 9 Apr 231:08 AM. 9 Apr
गोरखपुर में बेटे ने की पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
गोरखपुर में कलयुगी बेटे की क्रूरता.विवाद के बाद बेटे ने की पिता की हत्या. बताया जा रहा है आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है. बता दें पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर का है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
गाजीपुर में मां ने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के गांव हरिकरनपुर में आर्मी जवान अजित यादव की पत्नी नीतू यादव ने रात में अपने पास सो रहे दोनों बेटों हैपी (7) व हार्दिक (1) की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है. मायावती ने ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक का लखनऊ में हुआ एक्सीडेंट
नरेंद्र सिंह भदौरिया का लखनऊ में एक्सीडेंट हो गया. सड़क हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बता दें नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक हैं नरेंद्र.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वाराणसी के होटल में बदसलूकी
वाराणसी के होटल में बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के होटल प्रबंधन ने बदसलूकी की. साथ ही उन्हें सामान सहित बाहर निकाल दिया गया. जिसकी शिकायत तेज प्रताप ने वाराणसी पुलिस से करते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
हमीरपुर में 12 बीघे गेहूं के खेत में आग लगी, फसल जलकर राख
हमीरपुर के संदिग्ध हालत में गेहूं के खेत में आग लगी.12 बीघे गेंहू के ढेर में भीषण आग लगी. आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक. बता दें पूरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव का है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
उमेश पाल हत्याकांड, अतीक की बहन आयशा नूरी को बनाया गया आरोपी
प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है. अतीक की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया गया है. शूटरों को फरार कराने में आयशा नूरी की अहम भूमिका. पुलिस ने जांच के बाद आयशा को भी आरोपी बनाया. आयशा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
बलरामपुर में भीषण हादसा हुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भीषण हादसा हो गया है. यहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है हादसे में मरने वाले देवरिया जिले का रहने वाले हैं. बता दें पूरा हादसा श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर हुआ है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
ग्रेटर नोएडा में पिटबुल कुत्ते का आतंक
ग्रेटर नोएडा में पिटबुल कुत्ते का आतंक जारी है. दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा के 2 बेटों को पिटबुल ने काटा लिया है. पहले दसवीं कक्षा के छात्र पर हमला किया. उसे बचाने की कोशिश में बड़े भाई को भी कुत्ते ने काटा.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दौरान बस में सभी सवारियां घायल हो गए. बताया जा रहा है. बस में लगभग 30 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे. हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया. बता दें पूरा मामला मौदहा कोतवाली के खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
उमेश पाल हत्याकांड, फरार शाइस्ता पर बढ़ी इनाम की राशि
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हत्याकांड में फरार चल रही हैं शाइस्ता परवीन पर इनाम राशि बढ़ाई गई. शाइस्ता परवीन 50 हजार की इनाम राशि रखी गई.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
बहराइच में आग का तांडव, 44 मकान जलकर राख
बहराइच के मदरही गांव में शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई. इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 44 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए. दो दमकल वाहन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. फिलहाल आग से 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
लखनऊ PGI के मनी माउंटा काम्प्लेक्स में लगी आग, 22 लाख के मोबाइल कई सामान जलकर राख
राजधानी लखनऊ के थाना एसपीजीआई क्षेत्र के माउंटेन मार्केट में शुक्रवार आग लगने से हड़कंप मच गया. आग एक दुकान में लगी, जिसकी सूचना दुकान मालिक ने फायर बिग्रेड को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि जितेंद्र यादव निवासी सुल्तानपुर मनी माउंट की दुकान नंबर 15 में मोबाइल की दुकान चलाते हैं शुक्रवार शाम करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे. करीब 10:00 बजे के दुकानदारों ने आग लगने की सूचना दी. दुकानदार जितेंद्र यादव ने बताया कि दुकान में नए और पुराने मोबाइल की खरीद बिक्री और मरम्मत का बड़े स्तर पर काम किया जाता है. दुकान में करीब 2200000 रुपे का मोबाइल जलकर खाक हो गया है.
7:30 PM. 8 Apr 237:30 PM. 8 Apr
आगरा में जूते की फैक्ट्री में लगी आग
आगरा में जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगी. बताया जा रहा है केमिकल से भरे ड्रम में ब्लास्ट हुए. पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बता दें पूरा मामला सदर थाने के शहीद नगर का है.
11:44 AM. 8 Apr 2311:44 AM. 8 Apr
आज सीएम योगी का गोरखपुर और देवरिया दौरा, सहजनवा स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
आज सीएम योगी का गोरखपुर और देवरिया दौरे पर रहेंगे. सुबह 10.20 बजे सहजनवा स्ट���डियम का शिलान्यास करेंगे. सुबह 11.20 बजे बाटलिंग प्लांट का भूमि पूजन कार्यक्रम. दोपहर 2.55 बजे स्व.मरजादी देवी PHC देवरिया का उद्घाटन करेंगे. शाम 4 बजे कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. शाम 5 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
11:44 AM. 8 Apr 2311:44 AM. 8 Apr
Uttar Pradesh Breaking News Live: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे का आज लखनऊ दौरा
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे का आज लखनऊ आ रहे हैं. शिंदे रात 7.45 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. जहां सरकारी गेस्टहाउस में रात्रिविश्राम करेंगे. इसके बाद 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे. जहां भगवान रामलला के दर्शन करेंगे.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: UP में तेज रफ्तार से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ गयी है. बेकाबू हो रहे कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।