UPTET Exam Date: 23 जनवरी को हो सकती है यूपी टीईटी परीक्षा, जानें क्या होंगे सुरक्षा इंतजाम

UPTET परीक्षा का पेपर लीक के बाद टली परीक्षा की संभावित डेट सामने आई है. हालांकि प्रशासन की ओर से इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

UPTET 2021: यूपी टीईटी परीक्षा की नई डेट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. एग्जाम की संभावित डेट शासन को भेजी जा चुकी है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को नई तारीखों का प्रस्ताव भेज दिया है. ऐसे में अब 23 जनवरी 2022 को परीक्षा कराने की संभावना है.

परीक्षा में कई अहम बदलाव

हालांकि, यूपी टीईटी परीक्षा की नई तारीखों को लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का कहना है कि जल्द ही एग्जाम की डेट घोषित की जाएगी. उन्होंने बताया कि, यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं. प्रश्नपत्र, कॉपी और ओएमआर शीट हर छात्र के लिए सेपरेट लिफाफे में दिए जाएंगे.

यूपी से 1 हजार किमी दूर प्रिंट होगा पेपर

शिक्षामंत्री ने मीडिया को बताया कि पेपर यूपी में नहीं बल्कि किसी अन्य राज्य की प्रिंटिंग प्रेस में प्रिंट किए जाएंगे, जिसकी दूरी राज्य से कम से कम 1 हजार किमी होगी. पेपर छापने का काम सिर्फ उन्हीं प्रिंटिंग प्रेस को दिया जाएगा, जिन्हें गोपनीय डॉक्यूमेंट प्रिंट करने का अनुभव होगा. परीक्षा से जुड़ी जानकारी जल्द ही updeled.gov.in पर जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी.

परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी फीस

इससे पहले एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि, परीक्षा अगले 1 महीने के भीतर दोबारा कराई जाएगी. दोबारा कराए जाने वाली परीक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. छात्रों को किसी भी तरह का कोई फॉर्म नहीं भरना होगा और ना ही कोई फीस देनी होगी. बता दें कि पेपर लीक प्रकरण की जांच एसटीएफ द्वारा लगातार जारी है, अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >