UP Weather Live: यूपी में मौसम का ​बिगड़ा मिजाज, कई जिलों में बारिश, बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट

UP Weather Live: यूपी में मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. पश्‍च‍िमी यूपी के ज‍िलों में मानसून की ज्यादा सक्रियता देखने को मिल रही है. इस वजह से आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई जगह नदियां भी उफान पर हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई जगह भारी बा​रिश के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Live Updates
9:46 PM. 10 Jul 23 4:16 PM. 10 Jul

बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में इजाफा

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. यूपी में गंगा यमुना सहित अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है. ऐसे में नदियों में उफान आने से बाढ़ की संभावना जताई जा रही है. इसे लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं.

9:46 PM. 10 Jul 23 4:16 PM. 10 Jul

बाढ़ को लेकर तटबंधों पर अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

यूपी में मौसम के बिगड़े अंदाज के बाद बाढ़ की संभावना के मद्देनजर अतिसंवेदनशील तटबंधों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी अफसर चौबीस घंटे अलर्ट मोड में रहें. तटबन्धों की पेट्रोलिंग लगातार की जाए. नौकाएं, राहत सामग्री, पेट्रोमैक्स आदि के प्रबंध समय से कर लें. बाढ़ व अतिवृष्टि से पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर नहीं हो.

9:46 PM. 10 Jul 23 4:16 PM. 10 Jul

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में आगरा, औरैया, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के बिजली कड़कने, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

7:05 PM. 10 Jul 23 1:35 PM. 10 Jul

यूपी में मौसम का ​बिगड़ा मिजाज, बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर

यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ने के कारण कई जिलों में बारिश का जनजीवन पर असर पड़ा है. आकाशीय बिजली से कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में अतिवृष्टि के बाद के बाद योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है.

7:05 PM. 10 Jul 23 1:35 PM. 10 Jul

पूरे प्रदेश में ​सक्रिय हुआ मानसून

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार भारी बारिश का दौर प्रदेश में जारी है. मानसूनी टर्फ के दिशा बदलकर उत्तरी दिशा की ओर रुख करने से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है. सोमवार को पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी.

7:05 PM. 10 Jul 23 1:35 PM. 10 Jul

यूपी में 13 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल

यूपी में मानसून के सक्रिय होने के कारण कई जगह तेज बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में मौसम की बदली परिस्थितियेां के मद्देनजर 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: यूपी में मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है. पश्‍च‍िमी यूपी के ज‍िलों में मानसून की ज्यादा सक्रियता देखने को मिल रही है. इस वजह से आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई जगह नदियां भी उफान पर हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई जगह भारी बा​रिश के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >