UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज भी बरसेगी बदली, जानें आपके शहर मे कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Alert Live उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई है. पूरे यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ आज भी बारिश होने की संभावना है. हालांकि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को अलर्ट रहने को कहा है. उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है.

Live Updates
1:32 PM. 1 Apr 23 8:02 AM. 1 Apr

UP के इन जिलों में आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में आज भी बारिश होगी.

1:02 PM. 1 Apr 23 7:32 AM. 1 Apr

यूपी के कई जिलों में आज भी बरसेगा बादल

यूपी में आज भी बादल बरसने को तैयार है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी. यूपी में कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है तो 2 तारीख को मौसम शुष्क रहने बात कही हैं.

3:55 AM. 1 Apr 23 10:25 PM. 31 Mar

UP में भारी बारिश को लेकर लखनऊ DM ने जारी की चेतावनी

यूपी में आज रात भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से रात में अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलने की अपील की है. मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली कड़कने, तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ डीएम ने ट्वीट कर कहां है कि प्रदेश में आज रात भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इसलिए आज रात में जनपदवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. डीएम ने कहा है कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहे.

12:10 AM. 1 Apr 23 6:40 PM. 31 Mar

लखनऊ में बारिश शुरू

लखनऊ में भारी बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में आज रात में आफत की बारिश होगी. आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है

9:48 PM. 31 Mar 23 4:18 PM. 31 Mar

बारिश की संभावना

यूपी के गाजियाबाद में शाम होते ही बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आंधी के साथ यहां तेज बारिश होगी.

9:48 PM. 31 Mar 23 4:18 PM. 31 Mar

तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है. तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई है. आज भी ज्यादातर इलाकों में बादल छाए है. हालांकि, जिन इलाकों में बारिश हुई है, वहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य के कई इलाकों में बारिश होने से किसानों की फसलें बर्बद होने की संभावना है.

मुख्य बातें

UP Weather Alert Live उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई है. पूरे यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ आज भी बारिश होने की संभावना है. हालांकि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को अलर्ट रहने को कहा है. उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >