Lucknow News: नवमी पर अखिलेश यादव ने दी रामनवमी की बधाई, BJP ने उड़ा दिया मजाक

हुआ यह कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नवमी की शुभकामना संदेश की बजाए रामनवमी की शुभकामनाएं ट्वीट हो गई थी. जिसके बाद बीजेपी को मौका मिला और उसके बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया.

Lucknow News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर गुरुवार की सुबह से बवाल मचा रहा. दरअसल हुआ यह कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नवमी की शुभकामना संदेश की बजाए रामनवमी की शुभकामनाएं ट्वीट हो गई थी. जिसके बाद बीजेपी को मौका मिला और उसके बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया.

उत्तर प्रदेश भाजपा की तरफ से जारी एक ट्वीट में अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा गया है कि उन्हें नवमी और रामनवमी में अंतर नहीं मालूम है. इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर भाजपा समर्थकों और दूसरे ट्विटर यूजर्स ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जमकर ट्रोल कर दिया है.

डिलीट हो गया अखिलेश यादव का ट्वीट

इस गलती जानकारी मिलते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की टीम हरकत में आई. उनके ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. लेकिन, तब तक अखिलेश के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ट्विटर समेत दूसरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

(रिपोर्ट: उत्पल पाठक, लखनऊ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >