Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

Chandrayaan 3 Soft Landing on Moon: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया आ गई है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान 3. जय हिंद.

Chandrayaan 3 Soft Landing on Moon: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया आ गई है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान 3. जय हिंद! इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और नए आत्मनिर्भर भारत की सामर्थ्य को समर्पित है.

बता दें कि भारत के चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की बुधवार की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसकी पुष्टि की. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh yadav

Video Producer
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >