UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में सीनियर पीसीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है, प्रबुद्ध सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट मऊ की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नितेश कुमार सिंह को ADM एफआर सीतापुर बनाया गया है. आवेश खान को अपर नगर आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
9:15 PM. 7 Oct 23 9:15 PM. 7 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे और माणा पास सीमा का भी दौरा किया. सीमा पर तैनात सैनिकों से बातचीत की.

9:15 PM. 7 Oct 23 9:15 PM. 7 Oct

एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बाद मेरठ पहुंची अन्नू रानी

मेरठ पहुंची अन्नू रानी. एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बाद वह अपने शहर पहुंची तो उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया.

9:15 PM. 7 Oct 23 9:15 PM. 7 Oct

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 500 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी

हाजी इकबाल की 500 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी. पूर्व एमएलसी को भू माफिया घोषित कर दिया गया है. उसके खिलाफ सहारनपुर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. पूर्व एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ 40 से अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं. इनमें गैंगस्टर , डकैती आदि के भी मामले हैं.

9:15 PM. 7 Oct 23 9:15 PM. 7 Oct

ताजमहल में सीढ़ियों से गिरा पर्यटक, इटली का पर्यटक बताया जा रहा

ताजमहल में सीढ़ियों से गिरा पर्यटक, इटली का पर्यटक बताया जा रहा

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए समिति गठन करने का निर्देश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के वास्ते एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की एक समिति गठित की जाए. जस्टिस ए आर मसूदी और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने वर्ष 2021 में स्‍वत: संज्ञान लेकर दर्ज की गयी एक जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया. पीठ ने कहा कि उसे अगली सुनवाई तक इस बात से अवगत कराया जाए कि क्या पहले गठित किसी समिति ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कोई व्यवस्था बनाई है. पीठ ने विभिन्न माध्यमों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के खतरे पर चिंता व्यक्त की.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

बलिया में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक निलंबित

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के संवरूपुर गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कक्षा तीन की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती, संवरूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक देवेंद्र भारती ने गत चार अक्टूबर को कक्षा तीन की छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की थी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती, संवरूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक देवेंद्र भारती को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. सिंह के मुताबिक, यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की गत छह अक्टूबर को की गई संस्तुति व जांच आख्या के आधार पर की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और खंड शिक्षा अधिकारी, दुबहड़ को प्रकरण का जांच अधिकारी नामित किया गया है.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

कानपुर में बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर की सुसाइड

कानपुर के सिविल लाइंस के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग ने 2020 में भी फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

इमरान मसूद कांग्रेस में हुए शामिल, केसी वेनुगोपल ने दिलाई सदस्यता

दिल्ली में आज बसपा से निष्कासित इमरान मसूद कांग्रेस शामिल हुए. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपल और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई. जानकारों की माने तो कांग्रेस में इमरान मसूद की एंट्री से पश्चिम यूपी का चुनावी समीकरण बदल जाएगा.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. उन पर 160 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी का आरोप है. आयकर विभाग वाराणसी में सपा नेता के बेनामी संपत्तियों और करोड़ों के हेरफेर के दस्तावेज खंगाल रही है. अबू आजमी के करीबी विनायक ग्रुप के दफ्तरों में पिछले 40 घंटे से आयकर की टीम जमी है. शुक्रवार को रात भर टीम दफ्तरों में डटी रही और पांच साल में खरीदी गई सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले. कंपनी के बैंक एकाउंट की भी पूरी रात जांच पड़ताल चली और 50 करोड़ से अधिक के लेनदेन को सवालों में रखा गया. पूछताछ के साथ ही शनिवार सुबह भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

बसपा से निष्कासित इमरान मसूद आज कांग्रेस में होंगे शामिल

दिल्ली में आज बसपा से निष्कासित इमरान मसूद कांग्रेस ज्वाइन करेंगे. दिल्ली के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में दोपहर 3 बजे पार्टी ज्वाइन करेंगे. जानकारों की माने तो कांग्रेस में इमरान मसूद की एंट्री से पश्चिम यूपी का चुनावी समीकरण बदल जाएगा.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

लखनऊ में आज रेलवे पूछताछ सेवा बाधित रहेगी, लगभग 4:30 घंटे बाद सामान्य हो जाएंगी

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आज पूछताछ सेवा बाधित रहेगी. लगभग 4:30 घंटे बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में यात्री आरक्षण प्रणाली में डाटा अपडेट होना है. इस दौरान आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग और इंटरनेट बुकिंग नहीं हो सकेगी. रात 11:45 से सुबह 4:15 बजे तक सेवाएं बाधित रहेंगी.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

सीएम योगी के उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन आज, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

सीएम योगी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में मौजूद हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. यहां आज सीएम योगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी. इसके बाद सीएम योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे. बद्रीनाथ धाम के दर्शन 8 अक्टूबर को करेंगे जो की पहले निर्धारित है.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

कानपुर देहात में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

कानपुर देहात में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एसपी कानपुर देहात ने गजनेर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड मामले में इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

3:03 PM. 7 Oct 23 3:03 PM. 7 Oct

बदायूं में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई घायल

बदायूं में उसावां थाना क्षेत्र हज़ारा मोड पर श्रद्धालुओं से भरी बस गड्ढा बचाने के चक्कर में पलट गई. हादसे में कई लोग घायल हो गए. घायलों को सीएचसी उसावां पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक बस बदायूं से लखनऊ राधा स्वामी सत्संग में जा रही थी. बस में करीब 54 श्रद्धालू सवार थे.

5:38 AM. 7 Oct 23 5:38 AM. 7 Oct

यूपी में कई सीनियर PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

यूपी में सीनियर पीसीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है, प्रबुद्ध सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट मऊ की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नितेश कुमार सिंह को ADM एफआर सीतापुर बनाया गया है. आवेश खान को अपर नगर आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, गिरीश द्विवेदी को लखनऊ स्थानीय निकाय में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. राम भरत तिवारी को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल बनाया गया. राम दुलारे पांडेय ACEO गीडा बनाए गए. वहीं, पूजा यादव को डिप्टी CEO आयुष्मान भारत बनाया गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में सीनियर पीसीएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है, प्रबुद्ध सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट मऊ की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नितेश कुमार सिंह को ADM एफआर सीतापुर बनाया गया है. आवेश खान को अपर नगर आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >