UP Breaking News Live: विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच सीबीआई ही करेगी,हाईकोर्ट ने खारिज की रिव्यू एप्लीकेशन
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: देवरिया 6 लोगों की हत्या मामले में सत्य प्रकाश दुबे समेत 5 लोगों का अंतिम संस्कार रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटना घाट पर कराया गया. इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे. मृतक सत्य प्रकाश दुबे के पुत्र देवेश ने अपने पिता, माता, भाई और बहन को मुखाग्नि दी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
10:40 PM. 3 Oct 2310:40 PM. 3 Oct
यूपी विधानसभा विधान परिषद में हुई भर्तियों की जांच सीबीआई ही करेगी, हाई कोर्ट ने खारिज की रिव्यू एप्लीकेशन
यूपी विधानसभा विधान परिषद में भर्तियों की जांच सीबीआई ही करेगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू एप्लीकेशन की खारिज कर दिया है. प्रमुख सचिव विधान परिषद की तरफ से पुनर्विचार अर्जी दाखिल की गई थी. 2022-23 में यूपी विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में भर्तियां हुई थीं.
10:40 PM. 3 Oct 2310:40 PM. 3 Oct
देवरिया की घटना में घायल बालक से मिले मुख्यमंत्री, उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी
गोरखपुर. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र की चर्चित घटना में घायल बालक अनमोल दूबे से मुलाकात की। इस दौरान वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बालक के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
10:40 PM. 3 Oct 2310:40 PM. 3 Oct
लखनऊ सहित यूपी के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हिल गईं ऊंची इमारतें
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लखनऊ में मंगलवार की दोपहर करीब दोबजकर 50 मिनट के करीब यह झटके महसूस किए गए. बहुमंजिला इमारत में स्थित कार्यालय में में काम करने वाले लोगों ने बताया कि पहला झटका की तो अनदेखी कर दी गई लेकिन कुछ सेकेंड बाद जब लैपटॉप और कंप्यूटर हिला तो सभी बचाव के लिए खुले में दौड़ पड़े. हालांकि भूकंप के इन झटकों की तीव्रता कम थी.
10:40 PM. 3 Oct 2310:40 PM. 3 Oct
बाल सुधार गृह में नहीं रहना चाहते हैं अतीक के नाबालिग बेटे
बाल सुधार गृह में नहीं रहना चाहते हैं अतीक के नाबालिग बेटे, सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैु. कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को फिर से विचार करने का आदेश दिया है. अतीक अहमद के बेट बाल सुधार गृह से बाहर आना चाहते हैं. अगले मंगलवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 30 अक्टूबर के लिए टली
सुप्रीम कोर्ट में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 30 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पेश होने के लिए आदेश जारी किया है.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
उत्तर प्रदेश में भी जाति आधारित गणना होना चाहिए- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
गोरखपुर में सीएम योगी बोलें- देश के लिए समर्पित रहा है पूज्य संतों का जीवन
सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ को दी श्रद्धांजलि. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित रहा है पूज्य संतों का जीवन. महंत जी गोरक्षा की बात करते थे.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि लंबे संघर्ष की यह पहली सीढ़ी
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
सीएम योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में देवरिया हत्याकांड में घायल लड़के से की मुलाकात
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
सीएम योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का किया शुभारंभ
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
आगरा में शिकायत लेकर पहुंचे युवक पर फायरिंग
आगरा के सुमित नगर में एक आरोपी पड़ोसी के घर पर कई दिन से पत्थर बाजी कर रहा था. पीड़ित पड़ोसी ने इसका वीडियो बना लिया और शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए. आरोपी के परिजन उग्र हो गए और उन्होंने फायरिंग कर दी. जिससे दो लोग घायल हो गए. ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस थाना अधिकारी जांच पड़ताल में जुटी हुए हैं. अभी तक इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं. मामला थाना ट्रांस यमुना के सुमित नगर का है.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
माफिया अतीक के नाबालिग बच्चों की कस्टडी रिमांड पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बच्चों के कस्टडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. यह याचिका अतीक की बहन शाहीन अहमद ने दायर कर बच्चों की कस्टडी की मांग किया है. अतीक अहमद के बेटे फिलहाल प्रयागराज स्थित बाल सुधार गृह में हैं.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाए जनता दर्शन
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
देवरिया हत्याकांड मामले मृतक सत्यप्रकाश दुबे की पुत्री शोभिता ने दी थाने में तहरीर
देवरिया हत्याकांड मामले मृतक सत्यप्रकाश दुबे की पुत्री शोभिता ने तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में 28 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. बता दें कि अब तक मथुरा कोर्ट में करीब 9 केस दाखिल हो चुके हैं.
7:29 PM. 3 Oct 237:29 PM. 3 Oct
एएमयू कैंपस में सो रहे छात्र को सांप ने काटा, छात्रों ने वीसी लॉज का घेराव कर काटा हंगामा
एएमयू कैंपस के हाल में सो रहे छात्र अल्लामा इकबाल सांप ने काट लिया. घायल छात्र को डॉक्टरों ने दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. वहीं आक्रोशित छात्रों ने एएमयू वीसी लॉज का घेराव कर जमकर हंगामा काटा.
11:07 AM. 3 Oct 2311:07 AM. 3 Oct
देवरिया में सत्य प्रकाश दुबे समेत 5 लोगों का पटना घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
देवरिया 6 लोगों की हत्या मामले में सत्य प्रकाश दुबे समेत 5 लोगों का अंतिम संस्कार रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटना घाट पर कराया गया. इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे. मृतक सत्य प्रकाश दुबे के पुत्र देवेश ने अपने पिता, माता, भाई और बहन को मुखाग्नि दी.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: देवरिया 6 लोगों की हत्या मामले में सत्य प्रकाश दुबे समेत 5 लोगों का अंतिम संस्कार रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटना घाट पर कराया गया. इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे. मृतक सत्य प्रकाश दुबे के पुत्र देवेश ने अपने पिता, माता, भाई और बहन को मुखाग्नि दी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।