UP Breaking News Live: 11 से 25 जून तक बंद रहेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज 118 चयनित अभ्यर्थी सम्मानित हुए. सीएम योगी इन सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किए. बता दें सभी अभ्यर्थी CM अभ्युदय योजना में चयनित हुए हैं. संघ लोक सेवा आयोग में 23 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. यूपी लोक सेवा आयोग में 95 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

11 से 25 जून तक बंद रहेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को 11 जून से 25 जून तक बंद किया जा रहा है. यूपीडा अधिकारी के अनुसार 11 जून को मध्य रात्रि से बंद हो जाएगा. 25 जून मध्य रात्रि से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. दरअसल, एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर स्थिति एयरस्ट्रिप में काम होना है. इसके चलते आवागमन रोक दिया गया है.

3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

सपा नेता आजम खान ने पुलिस पर कसा तंज तो इंस्पेक्टर ने किया पलटवार

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पेशी पर पहुंचे थे. यहां पुलिस को देखकर आजम ने तंज कसा. आजम ने कहा कि आप ही लोग तो मरवाते हैं. इसका जवाब देते हुए ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने कहा अरे हम कैसे मरवा देंगे.

3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

संजीव जीवा शूटआउट में घायल बच्ची का डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बच्ची की पसलियों और फेफड़े के बीच फंसी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दी गई है. बता दें लखनऊ के केसरबाग कोर्ट में जीवा हत्याकांड के दौरान बच्ची को गोली लगी थी. ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर है. उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है.

3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी सहित 12 की टली सुनवाई

गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और 12 अन्य आरोपियों की सुनवाई टल गई है. एमपीएमएलए कोर्ट में आज सभी पर आरोप तय होने थे. आरोपी अफरोज उर्फ चुन्नू के न आने के चलते कोर्ट ने आज आरोप तय नहीं किए. अफरोज बीमारी के चलते कोर्ट नहीं पहुंचा था बाकी आरोपी पेश हुए थे. कोर्ट ने 22 जून तारीख लगाई है. उसी दिन सभी 13 आरोपियों पर आरोप तय होंगे. फर्जी एंबुलेंस मामले में डा. अलका राय समेत सभी पर मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध दर्ज किया था मुकदमा.

3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

संसद की सदस्यता जाने पर अफजाल अंसारी से खाली कराया सरकारी बंगला

माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का दिल्‍ली स्थित सरकारी आवास खाली करा लिया गया है. उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्‍म हो गई है. सांसद निर्वाचित होने पर 22 जनपथ पर अफजाल अंसारी को आवास मिला था, लेकिन उन्‍हें गैंगस्टर मामले में दोषी ठहराया गया था. सजा के बाद अफजाल की सदस्यता चली गई थी. गाजीपुर से अफजाल अंसारी बसपा सांसद थे. फिलहाल अफजाल अंसारी जेल में है.

3:18 AM. 10 Jun 23 9:48 PM. 9 Jun

नैमिषारण्य प्रशिक्षण शिविर में बोले शिवपाल- बीजेपी हारेगी तो शासन में नहीं लौटेगी

सीतापुर में समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने शिरकत किया. इस दौरान शिवपाल ने बीजेपी पर करारा हमला बोला. क उन्होंने कहा कि 2024 में यूपी और दिल्ली से बीजेपी साफ हो जाएगी.​ यह​​​​​​ नैमिषारण्य की धरती असुरों के संग्राम के लिए जानी जाती है. प्रशिक्षण शिविर में सपा कार्यकर्ताओं को असुरों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कैंप के बाद सपा कार्यकर्ता असुरों का संहार करने का काम करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज 118 चयनित अभ्यर्थी सम्मानित हुए. सीएम योगी इन सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किए. बता दें सभी अभ्यर्थी CM अभ्युदय योजना में चयनित हुए हैं. संघ लोक सेवा आयोग में 23 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. यूपी लोक सेवा आयोग में 95 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >