UP Breaking Live News: बदायूं के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी रवाना होंगे. GIS मैदान बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद CM योगी बाराबंकी से मिर्जापुर जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

बदायूं के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

बदायूं के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप. कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ललेई के जंगलों यह शव मिला है. थाना पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लिया है. वह शव की शिनाख्त कराने में जुटी है.

2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बांदा पहुंचे

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बांदा पहुंच गए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना है कि कांग्रेस पिछले चुनाव से इस बार ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी. प्रदेश में कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है. खाबरी ने कर्नाटक में भी कांग्रेस की बड़ी जीत की उम्मीद प्रकट की है. कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है.

2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

अयोध्या में 5 हज़ार बहन- बेटियों को द केरला स्टोरी दिखायेगी भाजपा

द केरला स्टोरी पर मचे बवाल में अयोध्या की भी एंट्री हो गयी है.भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह ने सोमवार को द केरला स्टोरी दिखाने का अभियान शुरू कर दिया है. भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने पांच हज़ार बहन,बेटियों को द केरला स्टोरी दिखाने का संकल्प लिया है.

2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

आगरा में विद्युत पोल गिरने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने फतेहाबाद मार्ग जाम किया

आगरा के शमशाबाद के चितौरा गांव में विद्युत पोल गिरने से किशोर की मौत हो गयी.गुस्साए ग्रामीणों ने जारोली टीला पर जाम लगाकर फतेहाबाद मार्ग को जाम कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है. जाम के कारण फतेहाबाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी हैं.

2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

सीएम योगी ने अयोध्या में जनसभा की, बोले दीपोत्सव प्रदेश की पहचान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या में जनसभा की. यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था, लेकिन अब आपने देखा होगा कि पिछले 6 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ. पहले जब त्योहार आते थे तो डर का माहौल होता था, लेकिन अब दीपोत्सव प्रदेश की पहचान बन गया है:

2:09 AM. 9 May 23 8:39 PM. 8 May

सांसद अफजाल अंसारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने गाजीपुर विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की है. एमपी-एमएलए कोर्ट में उन्हें गैंगस्टर अधिनियम के तहत 4 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी रवाना होंगे. GIS मैदान बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद CM योगी बाराबंकी से मिर्जापुर जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >