UP Breaking Live News : तीन नहीं, अब पांच सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगा अतीक अशरफ हत्याकांड की जांच

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी ने आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो का अनावरण किया. इसके बाद गाजियाबाद जाएंगे. यहां सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
4:10 AM. 6 May 23 10:40 PM. 5 May

तीन नहीं, अब पांच सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगा अतीक अशरफ हत्याकांड की जांच

अतीक अशरफ मर्डर केस की जांच कर रही टीम अब पांच सदस्यीय हो गयी है. इसमें दो नये सदस्य शामिल किए गये हैं. हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस दिलीप साहेब भोंसले न्यायिक गृह विभाग ने कमीशन ऑफ़ इनक्वायरी एक्ट 1952 के तहत इस न्यायिक आयोग को गठित किया है. आयोग की टीम को लीड करेंगे. नए सदस्य में चीफ जस्टिस बीरेंद्र सिंह भी शामिल किए गए हैं.

4:10 AM. 6 May 23 10:40 PM. 5 May

अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस रद्द, डीएम गाजीपुर ने की कार्रवाई

माफिया डान अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गये हैं. डीएम गाजीपुर के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. सजा मिल जाने के बाद उसकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हो गयी है.

4:10 AM. 6 May 23 10:40 PM. 5 May

औरैया में बाइक देने से मना करने पर पिता की हत्या

औरैया में बाइक देने से इनकार करने पर पिता की हत्या, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक युवक ने बाइक देने से मना करने पर अपने पिता की हत्या कर दी.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.

2:11 AM. 6 May 23 8:41 PM. 5 May

विपक्षी दल निकाय चुनाव में अपने घरों से नहीं निकले : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान, विपक्षी दल निकाय चुनाव में अपने घरों से नहीं निकले. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.

2:11 AM. 6 May 23 8:41 PM. 5 May

अतीक मामले में काल्विन अस्पताल पहुंचा जांच आयोग

जांच आयोग ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में शुक्रवार को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल पहुंचकर जांच की. उनकी हत्या के समय कौन पुलिस कर्मी कहां खड़ा था. किससे कितनी दूरी थी आदि बिन्दुओं पर जांच की.

2:11 AM. 6 May 23 8:41 PM. 5 May

भाजपा को झटका सुनील यादव सपा में शामिल,  उपचुनाव में हुए थे भाजपाई 

निकाय चुनाव के पहले चरण के बाद भाजपा को झटका लगा है. इटावा में सुनील यादव सपा में शामिल हो गये हैं. सुनील यादव उपचुनाव में साप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी ने आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो का अनावरण किया. इसके बाद गाजियाबाद जाएंगे. यहां सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >