UP Breaking News Live: CM योगी कर्नाटक में तीन स्थानों पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. निकाय चुनाव संकल्प पत्र जारी करने के दौरान प्रेसवार्ता होगा. प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस है. बता दें सुबह 9.45 बजे संकल्प पत्र विमोचन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
UP Breaking News Live: CM योगी कर्नाटक में तीन स्थानों पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Live Updates
4:00 AM. 26 Apr 2310:30 PM. 25 Apr
CM योगी कर्नाटक में तीन स्थानों पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित
CM योगी बुधवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. CM मांड्या, विजयपुरा समेत तीन स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं.
4:00 AM. 26 Apr 2310:30 PM. 25 Apr
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. दोनों नेताओं की इस शिष्टाचार मुलाकात में देश- दुनिया के राजनीतिक और अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई.
11:17 PM. 25 Apr 235:47 PM. 25 Apr
होने वाले ससुर का मोबाइल चुराकर सीएम को धमकाने वाला युवक कानपुर से गिरफ्तार
कानपुर. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक आमीन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपी आमीन अपने होने वाले ससुर को फंसाना चाहता था. ससुर का मोबाइल फोन चोरी कर डायल-112 पर फोनकर धमकी दी थी. शादी में ससुर रोड़ा न बने इसलिए उसे जेल भिजवाना चाहता था. बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
11:17 PM. 25 Apr 235:47 PM. 25 Apr
अखिलेश यादव का हमला, बोले यूपी में बीजेपी के सबसे ज्यादा मेयर, लेकिन शहरों का बुरा हाल
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम और नगर निकाय का चुनाव हो रहा है. अबतक का सबसे ज्यादा बीजेपी के ही मेयर रहे हैं. लखनऊ, कानपुर में सबसे ज्यादा मेयर बीजेपी के ही रहे हैं. लखनऊ में जो काम दिख रहा है वो हमारी सरकार का काम है. मेट्रो का काम जितना था वैसे के वैसे ही है. हर सड़क वैसे ही हैं. लखनऊ में पीएम ने कूड़े से बिजली बनाने का बनाया था वो प्रोजेक्ट कहाँ है? रिवर फ्रंट का हाल वैसे के वैसा ही है. कूड़े को लेकर कुछ नहीं किया है इन्होंने. धूल और शोर बहुत है शहर में. इन सब मुद्दों पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी. अयोध्या के मेयर का टिकट काटने पर भी अखिलेश ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या के मेयर का टिकट इन लोगों ने इसलिए काटा क्योंकि बहुत वहां जमीन घोटाला हुआ है.
6:58 PM. 25 Apr 231:28 PM. 25 Apr
सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी
UP CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मामला. डायल 112 मुख्यालय में सोशल मीडिया के व्हाट्सएप डेस्क पर 23 अप्रैल की रात 20:22 पर 9151400148 नंबर से आया धमकी भरा मैसेज. उक्त नंबर पर उर्दू में लगी DP पर लिखा अल्लाह. पड़ताल में उक्त नंबर का यूजर कथित तौर पर रिहान नामक युवक बताया जा रहा.
6:58 PM. 25 Apr 231:28 PM. 25 Apr
वाराणसी में टीएफसी गेस्ट हाउस में खिड़की गिरने से हादसा, एक की मौत
वाराणसी में टीएफसी गेस्ट हाउस में खिड़की गिरने से हादसा हो गया. खिड़की गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. झारखंड का रहने वाला था मृतक युवक पवन. बात दें पूरा मामला शिवपुर थाना क्षेत्र के टीएफसी का है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. निकाय चुनाव संकल्प पत्र जारी करने के दौरान प्रेसवार्ता होगा. प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस है. बता दें सुबह 9.45 बजे संकल्प पत्र विमोचन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।