UP Breaking Live: बदायू में तेज रफ्तार बाइक में फंसी तार, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ के बंशीगढ़ी के पास माल-जेहटा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मार दी. जिससे बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया माल-जेहटा रोड पर जाम लगा दिया. मौके पर मलिहाबाद-माल थाना पुलिस पहुंची. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

बदायू में तेज रफ्तार बाइक में फंसी तार, हादसे में बाइक सवार की मौत

बदायूं में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर बाइक में तार फंसने से सड़क पर गिर गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना अलापुर थाने के सखानू कस्बे के पास की है.

9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

पीएम मोदी कल रोजगार मेले में 71 हजार देंगे नियुक्ति-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16 मई दिन मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 45 केंद्रों पर सरकारी विभागों में नव-नियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस दौरान लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में भी नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे. इस वक्त उत्तर प्रदेश के कई केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. PM मोदी कल साढ़े दस बजे VC के जरिये रोजगार मेले में शामिल होंगे.

9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

बुलंदशहर में दो लोगों के बीच मारपीट

बुलंदशहर के मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गयी है. एक पक्ष के 9 लोगों ने 2 भाइयों पर हमला कर दिया. दोनों घायलों को शिकारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने 9 आरोपियों पर शिकारपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है.

9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

हमीरपुर में डंपर की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. यह हादसा मौदहा कोतवाली के नरायच गांव के पास हुआ है. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने हाइवे पर ब्रेकर निर्माण की मांग कर रहे है. तीनों को रौंदने वाला डंपर चालक मौके से फरार हो गया. तीनों मृतक महोबा निवासी थे.

9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

चंदौली में दर्दनाक हादसा, हईटेंशन तार कि चपेट में आकर बुलेट सवार दो युवक जिंदा जले

यूपी के चंदौली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. सोमवार के दोपहर में औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के कटरिया-रामनगर मार्ग पर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए. जिसके कारण कंटेनर ट्रक में आग लग गई. चालक ने चलते कंटेनर से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसी बीच कटरिया गांव के दो युवक बाइक से गुजर रहे थे. करंट के कारण कंटेनर से चिपक गए. बाइक सवार दोनों युवक जिंदा जल गए. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी.

9:35 PM. 15 May 23 9:35 PM. 15 May

बच्चों के विवाद में आपस में भिड़ी महिलाएं

गोंडा में बच्चों के विवाद में आपस में महिलाएं भिड़ गयी. बताया जा रहा है कि बच्चों में मारपीट के बाद दो परिवार की महिलाएं आपस में भिड़ गयी. घर से लेकर सड़क तक हंगामा मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया. यह मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के नएगांव का है.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

बांदा में तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराई, 6 घायल

बांदा मेंदेहात कोतवाली के लामा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से जा टकराई. जिससे ऑटो सवार 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया. ऑटो सवार बांदा से खप्टिहा जा रहे थे.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

हापुड़ में 40 बंदरों की तड़प-तड़पकर मौत, वन विभाग और पुलिस टीम कर रही जांच

हापुड़ जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 40 बंदरों की मौत हो गई है. ग्रामीणों ने जहर देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है. मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मध्य गंगा नहर स्थित जंगल का है.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

शाहजहांपुर के स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण, 3 के खिलाफ केस दर्ज

शाहजहांपुर में 10-12 साल की 13 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है. बच्चियों ने कंप्यूटर टीचर पर इसका आरोप लगाया है. एक सहायक अध्यापिका और प्रधानाचार्य पर मामले को दबाने का आरोप भी लगा है. मामला सामने आने के बाद शनिवार को बच्चियों के परिजनों ने आरोपी टीचर को स्कूल में जमकर पीटाई की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं 13 बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

अतीक हत्याकांड मामले में न्यायिक आयोग ने 21 पुलिसकर्मियों को जारी किया नोटिस

अतीक- अशरफ हत्याकांड का एक महीना पूरा हो चुका है. न्यायिक आयोग ने हत्याकांड के समय अतीक और अशरफ के साथ सुरक्षा में लगे 21 पुलिसकर्मियों को लिखित बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की है. पुलिसकर्मियों को अतीक और अशरफ की हत्या के समय उनकी मौजूदगी से लेकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं का जवाब देना होगा. 

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

बस्ती में पिकअप पोल से टकराई, एक की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

बस्ती में सोनहा के रामनगर सरयू नहर पुलिया के पास पिकअप पोल से टकरा गई. जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक बहराइच से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से पोल में जा भीड़ी. सभी पिकअप सवार संतकबीरनगर में मेंहदावल के रहने वाले हैं. उन्हें भानपुर CHC में भर्ती कराया गया है.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

सीएम योगी ने गोरखपुर में अंधियारी बाग के मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सोमवार को सीएम योगी ने सुबह मानसरोवर मंदिर अंधियारी बाग में रुद्राभिषेक किया. इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा मानसरोवर मंदिर से शुरू होकर गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला पर समाप्त हुई.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

गाजियाबाद में नदी में डूबकर दो युवको की मौत, तीसरे की तलाश जारी

गाजियाबाद की हिंडन नदी में रविवार को नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए. दो की मौत हो गई, उनके शव निकाल लिए गए हैं. तीसरे की तलाश जारी है. तीनों दिल्ली में कोंडली इलाके के रहने वाले थे.

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

यूपी में निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त

प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई. राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता समाप्त होने का अधिकारिक आदेश जारी किया,

2:12 PM. 15 May 23 2:12 PM. 15 May

मथुरा में रसिक प्रोडक्ट फैक्टरी के बाहर लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

मथुरा में रसिक प्रोडक्ट फैक्टरी के बाहर आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की लगभग 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है.

6:20 AM. 15 May 23 6:20 AM. 15 May

लखनऊ में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

लखनऊ के बंशीगढ़ी के पास माल-जेहटा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मार दी. जिससे बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया माल-जेहटा रोड पर जाम लगा दिया. मौके पर मलिहाबाद-माल थाना पुलिस पहुंची.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ के बंशीगढ़ी के पास माल-जेहटा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर मार दी. जिससे बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया माल-जेहटा रोड पर जाम लगा दिया. मौके पर मलिहाबाद-माल थाना पुलिस पहुंची. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >