UP Breaking Live: गाजियाबाद में सिलेंडर रिफिलिंग गोदाम में हुआ विस्फोट

UP Breaking News Live Updates in Hindi: नोएडा में जमानत पर बाहर आई दबंग महिला ने पुरुष गार्डों को जमकर पीटा और तोड़फोड़ किया. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

कन्नौज में मतगणना स्थल के बाहर मचा भारी बवाल

कन्नौज में मतगणना स्थल के बाहर मचा भारी बवाल. भाजपा और बसपा के समर्थकों में हुई जबरदस्त झड़प. पुलिस किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लेने में कामयाब रही.

1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

सीतापुर में बीजेपी प्रत्याशी के पति ने की निर्दलीय उम्मीदवार के एजेंट से मारपीट

सीतापुर में बिसवां नगर पालिका के बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी के पति ने निर्दलीय प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के एजेंट से मारपीट की है. मतगणना के दौरान रिकॉउंटिंग के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रार्थना पत्र गया था, इस दौरान निर्दलीय अध्यक्ष के उम्मीदवार के एजेंट से आपसी विवाद के दौरान हाथापाई हो गई. पुलिस ने दोनो को खदेड़ कर मामला शांत करवाया.

1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

गाजियाबाद में सिलेंडर रिफिलिंग गोदाम में हुआ विस्फोट

गाजियाबाद में एक सिलेंडर रिफिलिंग गोदाम में विस्फोट के बाद आग लग गई. सूचना पर मौक पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. घटना को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आग बुझा दी गई है, 2-3 मकानों में आग फैल गई थी, 20-25 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं. फिलहाल किसी तरह की हताहत की ख़बर नहीं है.

1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

सीएम योगी बोले- पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ BJP सफल

नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है. 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी उन सभी नगर निगमों में बहुमत प्राप्त करने में सफल हुई है.

1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

बलरामपुर में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के छोटा धुसाह में सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल गोली मारकर आत्महत्या कर ली. विवेक वर्मा 2020 बैच का सिपाही था. वह किराए के मकान में रहता था. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं. सिपाही की चुनाव में प्रेक्षक के साथ ड्यूटी लगी थी.

1:51 AM. 14 May 23 8:21 PM. 13 May

KGMU में डॉक्टर को काटने वाला कुत्ता मिला मरा हुआ, एक दिन में काटा था 7 लोगों को

लखनऊ के KGMU में डॉक्टरों को काटने वाले कुत्ते को नगर निगम की टीम पकड़ने गई तो वह पहले से मरा मिला. यूरोलॉजी विभाग के पास कुत्ते का शव पड़ा था. उसका शव रस्सी से बांधा था. आरोप हैं कि कुत्ते को डॉक्टर-कर्मचारियों ने पीट कर मार डाला. हालांकि KGMU प्रशासन ने कुत्ते को मारने की बात से साफ इनकार किया है. मामले में नगर निगम की टीम जांच शुरू कर दी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: नोएडा में जमानत पर बाहर आई दबंग महिला ने पुरुष गार्डों को जमकर पीटा और तोड़फोड़ किया. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >