UP Breaking Live: यूपी के बदायूं में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, 19 लोग घायल, एक की मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण है. ऐसे में कुल 38 जिलों में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है. मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
12:19 AM. 12 May 23 6:49 PM. 11 May

यूपी के बदायूं में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण सड़क हादसा हो गया है.तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी है. कार की टक्कर से टैक्टर ट्रॉली पलटी. ट्रॉली पलटने 19 लोग घायल, एक की मौत हो गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबे लोगों का रेस्क्यू किया गया. सभी घायलों को दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया. बता दें पूरा मामला जरीफनगर क्षेत्र के बागवाला का है.

12:19 AM. 12 May 23 6:49 PM. 11 May

सपा नेता महावीर यादव का सड़क दुर्घटना में निधन

सपा नेता महावीर यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. हादसा देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक जताया है.

10:54 PM. 11 May 23 5:24 PM. 11 May

माफिया मुख्तार अंसारी की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

आज माफिया मुख्तार अंसारी की लगभग 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. अभी और बेनामी संपत्तियों पर काम जारी है.

10:54 PM. 11 May 23 5:24 PM. 11 May

कानपुर में प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है. पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. मौके पर हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी. दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

10:54 PM. 11 May 23 5:24 PM. 11 May

हरदोई में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. ई-रिक्शा, कार और बाइक की भिड़ंत हुई है. बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. बता दें यह घटना लोनार के देवपुर-दुलारपुर गांव के पास की है.

10:54 PM. 11 May 23 5:24 PM. 11 May

मेरठ में BJP प्रत्याशी अंशुल गुप्ता, निर्दलीय प्रत्याशी सुमित को पुलिस ने लिया हिरासत में

मेरठ में वार्ड 58 के भाजपा प्रत्याशी पुलिस हिरासत में लिया गया. भाजपा प्रत्याशी अंशुल गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया. साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुमित को भी हिरासत में लिया गया. एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे. बता दें थाना सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में लिया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण है. ऐसे में कुल 38 जिलों में गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है. मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >