UP Breaking Live: कानपुर में लोहा व्यापारी संजय गौड़ को गोली मारकर 7 लाख लूटे, मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
5:25 AM. 11 May 23 11:55 PM. 10 May

कानपुर में लोहा व्यापारी संजय गौड़ को गोली मारकर 7 लाख रुपये लूटे, मौत

कानपुर में बुधवार शाम लोहा व्यापारी संजया गौड़ को गोली मारकर लुटेरे 7 लाख रुपये लूट ले गये. गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. घटना विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पास की हुई. गोली कांड और लूट की सूचना मिलने के बाद सतीश महाना भी मौके पर पहुंचे थे.

4:06 AM. 11 May 23 10:36 PM. 10 May

घर के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग

गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. घर के बाहर खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते कार जलकर राख हो गयी. दमकल ने आग पर काबू पाया. यह घटना साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन की बतायी जा रही है.

4:06 AM. 11 May 23 10:36 PM. 10 May

सपा विधायक समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

दीपक सिंह की तहरीर पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह और उनके 4 भाई भतीजे सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. IPC की धारा 147, 148, 352 सहित कई अन्य धराओ में मुकदमा दर्ज है. गौरीगंज थाने के अंदर पिटाई हुई थी.

4:06 AM. 11 May 23 10:36 PM. 10 May

मणिपुर में फंसे UP के 98 छात्रों को अब तक लाया गया यूपी

मणिपुर में फंसे उत्तर प्रदेश के कुल 98 छात्रों को अब तक यूपी वापस लाया गया है. शेष 38 छात्र भी गुरुवार तक लौट आएंगे. यह जानकारी यूपी गवर्नमेंट ने दी है.

4:06 AM. 11 May 23 10:36 PM. 10 May

सीएम योगी से मिली ‘The Kerala Story’ फिल्म की टीम

‘The Kerala Story’ फिल्म की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर फिल्म के मेकर्स सीएम योगी का धन्यवाद करने के साथ ही इस फिल्म की कहानी पर भी चर्चा की. इस दौरान फिल्म के निर्माता विपुल शाह, वीर कपूर, निर्देशक व अभिनेत्री मौजूद रहे.

10:39 PM. 10 May 23 5:09 PM. 10 May

लखनऊ में रिटायर्ड IAS के बेटे ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर रिटायर्ड IAS के बेटे ने सुसाइड कर लिया है. रिटायर्ड IAS के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना लखनऊ के विकासनगर के सेक्टर 3 की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >