UP Breaking News Live: गोंडा में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, घर के भीतर मिला शव
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज अंबेडकरनगर के दौरे पर गए. यहां मुख्यमंत्री ने करोड़ों की सौगात दी. कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही जनसभा को संबोधित भी किए. इस दौरान उन्होंने कहा आज भारत बदल चुका है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
गोंडा में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, घर के भीतर मिला शव
गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के बरियारपुर में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत का मामला सामने आया है. रिटायर्ड सीजेएम का घर के भीतर शव मिला है. जानकारी के मुताबिक एक से डेढ़ महीने पहले सीजेएम की मौत हो चुकी थी. 30 से 45 दिनों तक घर में शव सड़ता रहा. जब शाम को घर का ताला तोड़ा गया तो फर्श पर उनका शव मिला. वही, राधा तिवारी (उम्र 92) 1992 में CJM पद से रिटायर हुईं थीं. वे मूल रूप से इटियाथोक की निवासी हैं. मगर, बरियारपुर में बने मकान में अकेले रहती थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
जौनपुर में बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, शव सड़क पर फेंककर हुए फरार
जौनपुर के बरसठी के मियांचक बाजार में बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर शव सड़क पर फेंककर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई. पिटाई के बाद युवक को करंट से जलाया गया है. मृतक के शरीर पर चोट और जले का निशान मिला है.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
हापुड़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान से 30 हजार रुपये लूटे
हापुड़ में थाना सिंभावली के खुडलिया के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसान से 30 हजार रुपये लूटे लिए. लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
यूपी सीएम योगी ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की बधाई दी
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियर मृत मिला
नोएडा में एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के सेक्टर-168 स्थित एक फ्लैट में एक इंजीनियर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक्सप्रेस-वे थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक प्रतिष्ठित बहु राष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने वाले दिनेश सिंह (35 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
इटावा में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार
इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र के कटैला गांव में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मृतक शराब के नशे का आदी था. वह आए दिन पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता था. पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
आगरा में जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे नीचे दबे
आगरा में बल्केश्वर महादेव मंदिर के बाहर जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ मच गई. रथ अचानक बढ़ने से महिलाएं और बच्चे दब गए. जानकारी के मुताबिक रस्सी खींचने के दौरान यह हादसा हुआ है. रथ के नीचे कई फंसे लोग को बाहर निकाला जा रहा है. वहीं हादसे में कई महिलाएं और बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
नोएडा में यामहा इंडिया फैक्ट्री की कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 6 लोग घायल
नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के हिंडन पुल पर यामहा इंडिया फैक्ट्री की कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई. बस में सवार कर्मचारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया है. हादसे में 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है.
3:10 AM. 21 Jun 233:10 AM. 21 Jun
बाराबंकी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक और मवेशी झुलसे
बाराबंकी में बदोसराय इलाके के शाहगढ़ गांव में बारिश के दौरान छप्पर के पास आकाशीय बिजली गिरने से उसके नीचे बैठे दो युवक और मवेशी झुलस गए. दोनों युवकों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
सीएम योगी बोले- सभी 80 में से 80 सीटें भाजपा की होनी चाहिए
सीएम योगी ने कहा कि पहले हम लोग बाढ़ के समय में राहत बांटने जाते थे. जब गरीब बैंक में खाता खोलने जाता था तो बैंक कर्मचारी कहता था पहले 1000 लाकर पहले बैंक अकाउंट खोलो. फिर बैंक में बाद राहत में मिला रुपया जमा करो. लेकिन आज जीरो रुपए में बैंक खाता खुल रहा है. सीएम ने कहा कि मोदी का एजेंडा भारत का एजेंडा होना चाहिए. यह एजेंडा सभी लोगों का होना चाहिए. सीएम ने कहा कि सभी 80 में से 80 सीटें भाजपा की होनी चाहिए.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास की सौगत
सीएम योगी ने गोरखपुर को विकास की सौगत दी है. सीएम योगी करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण किया. सीएम योगी ने मंच से लोगों से कहा कि रवि किशन की फिल्म देखे हो. जब लोगों ने हाथ उठाया तो उन्होंने पूछा कि फ्री में देखे हो पैसा देकर. आने वाले समय में आप लोगों को यहां पर फिल्म की शूटिंग भी गोरखपुर में दिखेगी.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
कौशांबी में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
कौशांबी से भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है. जहां पर बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है. बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कड़ाधाम थाने के देवीगंज बाजार का मामला बताया जा रहा है.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
पीलीभीत में युवती की हत्या
पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर कथित प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. युवती धान की पौध लगाने जा रही थी. इसी दौरान कथित प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गयी है. तीनों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई है. तीनों आरोपी कोर्ट में VC के जरिए पेश किए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की है. बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की हत्या कर दी गयी थी. शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह, अरुण मौर्य अरेस्ट हुए थे. तीनों आरोपी शूटर्स प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद हैं.
11:28 PM. 20 Jun 2311:28 PM. 20 Jun
अलीगढ़ में भुट्टा तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग का काटा पैर
अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर भुट्टा तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग किसान का फावड़े से पैर काट दिया है. किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल किसान को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. यह घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र की बतायी जा रही है.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
गोरखपुर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर राकेश यादव के आवास पर चलाया बुलडोजर
गोरखपुर जिला प्रशासन गैंगस्टर राकेश यादव के गोरखपुर स्थित आवास को गिराने का अभियान चला रहा है.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बोले- बलिया में हुई सभी मौतें हीट स्ट्रोक से हुई हैं
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने राज्य में गर्मी की लहर के कारण होने वाली मौतों पर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे मरीजों को तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएं. जैसे-जैसे मौसम में सुधार हो रहा है, मुझे आशा है कि हम इसमें सुधार देखेंगे. सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं. यह नहीं कहा जा सकता कि बलिया में हुई सभी मौतें हीट स्ट्रोक से हुई हैं क्योंकि उनमें से कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं. हम लोगों से कम बाहर जाने और नियमित रूप से पानी पीने की अपील करते हैं
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
सीएम योगी अंबेडकरनगर में जनसभा को कर रहे संबोधित
सीएम योगी अंबेडकरनगर पहुंच गए हैं. आज मुख्यमंत्री करोड़ों की सौगात दी. कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किए. हालांकि अभी सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी बोले आज भारत पूरी तरह से बदल चुका है. आज कश्मीर में उपद्रव नहीं हो रहा है, आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मांग होती है कि हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए, हम भी भारत के साथ शामिल होना चाहते हैं. पाकिस्तान के साथ कोई खड़ा नहीं होना चाहता.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
सीएम योगी गोरखपुर को देंगे 2604 करोड़ रुपए की सौगात
सीएम योगी मंगलवार को दोपहर बाद दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर वासियों को 2604 करोड़ रुपए की 727 विकास परियोजनाओं के साथ हेल्थ एटीएम का उपहार देंगे. यह कार्यक्रम गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित होगा.जहां पर मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री के हाथों 7 समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम शुभारंभ होना है. जिसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ आज 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. जिले के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. लोक सभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार कर रही. आज की बैठक में चुनावी एजेंडा किया जाएगा. कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने का काम करेंगे.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश व देश में तेज़ी से बदल रहे राजनीतिक हालात, उससे सम्बंधित ख़ास घटनाक्रमों एवं समीकरणों के साथ ही आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारी आदि को लेकर बीएसपी यूपी स्टेट, सभी मण्डल तथा सभी ज़िला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण रणनीतिक बैठक कल लखनऊ में आहूत.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
बलरामपुर में सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में किए दर्शन-पूजन
बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या तड़के ही शुरू हो गई. सीएम योगी ने देवीपाटन में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया. सीएम ने यहां मां से सुखी-स्वस्थ प्रदेश की कामना की. इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. सीएम ने महंत अवेद्यनाथ समेत अनेक संतों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर माथा टेका. गौशाला भी गए जहां उन्होंने गायों व बछड़ों को गुड़, चना खिलाया.
सीएम योगी का आज से 4 दिवसीय गोरखपुर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे, गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:00 बजे महंत दिग्विजय नाथ पार्क पहुंचेंगे जहां गोरखपुर वासियों को 2604 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री सदर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे .रात्रि विश्राम वह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में करेंगे. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे. 22 जून को चंपा देवी पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वह शामिल होंगे लगभग 1500 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री आशीर्वाद देंगे.
7:20 PM. 20 Jun 237:20 PM. 20 Jun
सीएम योगी आज अंबेडकरनगर को देंगे करोड़ों की सौगात
सीएम योगी आज अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे. यहां मुख्यमंत्री करोड़ों की सौगात देंगे. कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे
11:50 AM. 20 Jun 2311:50 AM. 20 Jun
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज अलीगढ़ में जनों से संवाद करेंगे
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का आज अलीगढ़ दौरा है. सुधांशु रघुनाथ पैलेस अलीगढ़ में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे. चंदौली में एसपी सिंह बघेल प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज अंबेडकरनगर के दौरे पर गए. यहां मुख्यमंत्री ने करोड़ों की सौगात दी. कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही जनसभा को संबोधित भी किए. इस दौरान उन्होंने कहा आज भारत बदल चुका है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।