Sadhna Gupta Death: दुख की घड़ी में मुलायम सिंह यादव के साथ दिखे CM योगी, पहुंचे नेता जी घर, देखें वीडियो

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वहीं साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में होगा. उनका पार्थिव शरीर को देर रात लखनऊ लाया गया. वहीं सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी दूसरी पत्‍नी साधना गुप्‍ता को श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि सीएम योगी से पहले डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी मुलायम सिंह के घर पहुंचकर साधना गुप्‍ता को श्रद्धांजलि दी. मुलायम के आवास पर साधना गुप्‍ता के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में सपा समर्थक और उनके मुलायम परिवार के शुभचिंतक पहुंचे हैं. बता दें कि वहां पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्‍नी डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, प्रतीक यादव सहित परिवार और पार्टी के तमाम लोग मुलायम सिंह के आवास पर मौजूद हैं

Also Read: Sadhna Gupta Death: मां की जान बचाने पर नेताजी को साधना गुप्ता से हो गया था प्यार, ऐसी थी लव स्टोरी

बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिकसाधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं. हालत बिगड़ने पर उन्हें एक जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >