Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी, जानें कितना बनकर हुआ तैयार, यहां देखें लेटेस्ट फोटो

Ram Mandir: अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है. पिछले कुछ दिनों में मंदिर निर्माण कार्य की कई तस्वीर सामने आ चुकी हैं. वहीं प्रथमतल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. कुछ लोगों नें दावा किया कि इस साल के आखिरी तक मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा.

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य की तस्वीरें जारी की गयी है. पिछले कुछ दिनों कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. वहीं कुछ लोगों नें दावा किया कि इस साल के आखिरी तक मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा.

राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 30 अप्रैल को राम मंदिर की दो तस्वीरें शेयर की है. यह तस्वीरें राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट और महासचिव चंपत राय के ट्वीटर एकाउंट से शेयर की गयी है.

इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता और पत्थरों पर नक्काशी साफ तौर पर देखी जा सकती है. उन्होंने मंदिर निर्माण की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि राम भरोसो राम बल, राम नाम बिस्वास। सुमिरत सुभ मंगल कुसल, मांगत तुलसीदास।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर समय-समय पर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी जारी करते रहते हैं. चंपत राय के मुताबिक अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का पहला फेज पूरा हो जाएगा.

अयोध्या के राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीरों को राम मंदिर ट्रस्ट समय-समय पर तस्वीरें जारी करता रहा है. तस्वीरों में दिख रहा है कि राम मंदिर का छत ढालने का काम चल रहा है.

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ‘कोटि-कोटि रामभक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >