PM Kisan Nidhi 14वीं किस्त कब आएगी? डेट का हुआ ऐलान, जानें कैसे करें पीएम किसान निधि के लिए आवेदन

PM Kisan Nidhi 14th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अगर आप अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी कर लें. दरअसल पीएम किसान निधि योजना की 14वीं किस्त की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं क्या है पीएम किसान निधि योजना का लेटेस्ट अपडेट. आवेदन कैसे करें.

PM Kisan Nidhi 14th installment: अगर आप किसान हैं. और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी कर लें. दरअसल पीएम किसान निधि योजना की 14वीं किस्त की तारीख को लेकर नया अपडेट सामने आया है. पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं क्या है पीएम किसान निधि योजना का लेटेस्ट अपडेट.पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें.

पीएम किसान निधि की 14वीं किस्त डेट

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को लेकर किसान काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब किसान सम्मान निधि को किसानों के खाते में भेजने के डेट का ऐलान कर दिया गया है. कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया पीएम किसान निधि योजना 15 जून के आसपास आएगा.

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान निधि योजना का अगर आप लाभ उठाना चाहते हैं और आवेदन करना चाहते हैं. इसके लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर क्लिक करें. इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर जाएं. यहां आपको आवेदन करने के लिए भाषा दिया जाएगा. जिसे आप सेलेक्ट करें. अगर आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आप अपना आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां आप अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

Also Read: PM Kisan Yojana 2023: कब आएगी पीएम किसान निधि योजना की 14वीं किस्त, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट
पीएम किसान निधि के लिए केवाईसी जरूरी

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए किसानों को तीन काम करने होंगे, उसमें पहला काम केवाईसी करवाना है. जिनकी केवाईसी नहीं हुई है, वह गांव में लगने वाले शिविर में जाकर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर या फिर पीएम किसान जीओआई एप के जरिये केवाईसी पूर्ण करवाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >