UP News: काशी में पीएम मोदी की मां हीराबेन का पिंडदान, छोटे भाई पंकज ने दशाश्वमेध घाट पर किया तर्पण

काशी में पीएम मोदी की मां हीराबेन और पिता दामोदार दास का पिंडदान शनिवार को किया गया. पिंडदान और तर्पण पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने किया. इसके बाद पंकज मोदी ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना भी की.

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का पिंडदान और तर्पण शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर किया गया. इसके साथ ही पिता दामोदार दास का भी तर्पण और पिंडदान किया. पिंडदान पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने किया. पिंडदान के दौरान गंगा घाट किनारे पंकज मोदी ने पूजा अर्चना की. पिंडदान और तर्पण दशाश्वमेध घाट के तीर्थ पुरोहित राजू झा ने कराया. इस दौरान पंकज मोदी ने गमगीन नजर आए. पंकज मोदी ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना भी की. बता दें कि बीते साल 30 दिसंबर को हीरा बा का निधन हो गया था. वो काफी समय से बीमार थीं जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली थी.

हरिद्वार में हुआ था अस्थि विसर्जन

पंकज मोदी ने नम आंखों से मां का स्मरण कर पिंडदान किया और मां गंगा से प्रार्थना की. इसके बाद वे शाम को फिर गंगा घाट पहुंचे. वहां गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती में मां के लिए विशेष पूजा की. मां गंगा की आरती उतारी और मां हीराबेन के संकल्पों का स्मरण किया. पीएम मोदी की मां हीराबेन का बीते साल 30 दिसंबर को देहांत हो गया था. इससे पहले 7 जनवरी को स्वर्गीय हीराबेन की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की गईं थी. प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ हरिद्वार में पूजा करके अस्थियों का विसर्जन किया था. हालांकि, वाराणसी में विधि-विधान से सभी संस्कार पूरे किये गये.

Also Read: UP News: कर्नाटक में बोले योगी आदित्यनाथ, बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़
इस पूजन से पूरे परिवार को मिलेगा लाभ

पंडित राजू झा के अनुसार पीएम मोदी की मां और उनके पिता के साथ-साथ पूर्वजों का भी पिंडदान वैदिक विधि विधान से किया गया है. इस पूजन के जरिए पीएम मोदी की मां और पिता के अलावा पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होगी. इस पूजन से जो लाभ मिलेगा उससे पीएम मोदी का मान, सम्मान, यश बढ़ेगा और पूरे परिवार को भी इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि गंगा आरती के दौरान भी मोदी जी के भाई ने अपनी मां के लिए गंगा पूजन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >