Pilibhit News: पीलीभीत में सड़क हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा, तीन लोगों की मौत

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक ने कार को रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसे में तीन मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई. मामला NH- 730 के जरा चौकी के पास का है. यहां तीन लोग कार से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. इससे मौके पर DPM अभिषेक मिश्रा और खण्ड प्रेरक रियाज की मौत हो गई और मरौरी ब्लॉक में ADO के पद पर तैनात रवि गम्भीर रूप से घायल हो गया.

उधर, भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया. घायल रवि की हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

Also Read: UP News: यूपी के 35 जिलों के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, 77 करोड़ 88 लाख 96 हजार 748 रुपये का राहत पैकेज

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो लोग मृत अवस्था में थे जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल अवस्था में था. उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बरेली हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया.

Also Read: UP News: डेंगू की चपेट में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

रिपोर्ट – आयुष तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >