Lockdown : बिहार और झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को प्रवेश कराने को लेकर उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर भिड़े पुलिसकर्मी

मथुरा / लखनऊ : कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन बीच अनधिकृत तरीके से प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश कराने को लेकर राज्य की सीमा पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के दो उपनिरीक्षक घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, यह झड़प उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर हुई.

मथुरा / लखनऊ : कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन बीच अनधिकृत तरीके से प्रवासी श्रमिकों का प्रवेश कराने को लेकर राज्य की सीमा पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के दो उपनिरीक्षक घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, यह झड़प उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर हुई.

राजस्थान के पुलिस कर्मियों ने श्रमिकों को मागोरा थानांतर्गत जाजमपट्टी सीमा के जरिये उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराने की कोशिश की. आरोप है कि राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने मथुरा की सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला, जिससे कई श्रमिक बिना जांच के यूपी में प्रवेश कर गये. मथुरा जिले के आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर भरतपुर में पुलिस के अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया.

मथुरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया, ”राजस्थान से प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं. इनके प्रवेश के लिए मथुरा प्रशासन ने नियम तय किया है कि प्रत्येक श्रमिक की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उसका रिकॉर्ड रखा जायेगा. यह जानकारी दर्ज होने के बाद ही श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य को भेजा जायेगा.”

उन्होंने बताया, ”मथुरा-भरतपुर सीमा पर राजस्थान की पुलिस प्रवासी श्रमिकों को बिना किसी रिकॉर्ड और थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश कराने की सूचना मिली. इस पर मथुरा पुलिस ने इसका विरोध किया. उस वक्त तो राजस्थान के पुलिसकर्मी मान गये. लेकिन, देर रात प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में जबरिया प्रवेश कराने का प्रयास किया गया.” उन्होंने बताया कि मथुरा के पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया. इस पर राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने सीमा पर लगा बैरियर तोड़ दिया, जिससे कई श्रमिक बिना जांच मथुरा में प्रवेश कर गये. इसके बाद दोनों राज्यों के जवानों के बीच भिड़ंत हो गयी. रात भर दोनों राज्यों के पुलिसकर्मियों में तकरार होती रही. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मथुरा में श्रमिकों का प्रवेश रोका गया.

सुबह मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी सीमा पर पहुंचे. उन्होंने भरतपुर (राजस्थान) के पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की और दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा. दोपहर को मथुरा के जिलाधिकारी ने भी दौरा किया. जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने कई श्रमिकों को गलत तरीके से राज्य में प्रवेश कराया और इसे रोकने पर विवाद हुआ था. इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. उनके (राजस्थान के) अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है तथा इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होने तथा दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की बात तय की गयी है.

भरतपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी स्थिति का जायजा लिया. अब तय किया गया है कि राजस्थान द्वारा आधिकारिक तौर पर पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को ही यूपी में प्रवेश दिया जायेगा. मालूम हो कि इन दिनों बिहार एवं झारखंड के सैकड़ों की संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने घर लौटने के लिए भरतपुर-मथुरा की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. इन्हें राजस्थान की ओर से अनधिकृत रूप से प्रवेश कराने के प्रयास किये जाते रहे हैं. यहीं पर पिछले सप्ताह एक तिपहिया में आ रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर परिवार के सदस्यों और चालक सहित एक दुर्घटना के शिकार हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >