कानपुर मुठभेड़ : शहीद पुलिसकर्मियों का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

झांसी / कानपुर : कानपुर के विकास दुबे ‘मुठभेड़ कांड’ में शहीद हुए झांसी के सिपाही सुल्तान सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह निवास ग्राम बूड़ा भोजला में अंतिम संस्कार कर दिया गया. शुक्रवार को मध्य रात्रि शहीद सुल्तान सिंह (34) का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन झांसी लाया गया, जहां उन्हें सलामी दी गयी. साथ ही पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान शहीद सुल्तान के परिजन एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. इस मौके पर रेंज के आईजी सुभाष बघेल सहित जिलाधिकारी ए वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

झांसी / कानपुर : कानपुर के विकास दुबे ‘मुठभेड़ कांड’ में मारे गये कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा और झांसी के सिपाही सुल्तान सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र कुमार मिश्रा का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर कानपुर के भैरोघाट पर किया गया. मिश्रा का अंतिम संस्कार उनकी बेटी वैष्णवी मिश्रा ने किया. इस मौके पर एडीजी जेएन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. एसएसपी दिनेश प्रभु ने कहा कि मिश्रा का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. डीएसपी मिश्रा बिल्हौर में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे.

उधर, झांसी में कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह का उनके गृह निवास ग्राम बूड़ा भोजला में अंतिम संस्कार कर दिया गया. शुक्रवार मध्य रात्रि सुल्तान सिंह (34) का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन, झांसी लाया गया, जहां पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सुल्तान के परिजन एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. इस मौके पर आईजी सुभाष बघेल सहित जिलाधिकारी ए वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

जिलाधिकारी वामसी ने कहा कि सुल्तान सिंह के परिजन को शासन द्वारा घोषित आर्थिक मदद एवं परिजन को सरकारी नौकरी अविलंब दी जायेगी. साथ ही उनके परिजन को हरसंभव मदद दी जायेगी और कहा कि शासन-प्रशासन उनके परिवार के साथ खड़ा है. गुरुवार देर रात को कानपुर में हुई एक मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोलियों का शिकार हुए पुलिसकर्मियों में से एक कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में बूढ़ा भोजला गांव के रहनेवाले थे.

मुठभेड़ में मारे जानेवाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष, शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कॉन्स्टेबल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (34), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं.

मालूम हो कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने उसके गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. इस हमले में एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गये. मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक असैन्य नागरिक घायल भी हुआ.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >