Indian Railways: दिल्ली के लिए 14 नवंबर से चलेगी तेजस एक्सप्रेस, इन ट्रेनों में लगेंगे Extra कोच, देखें लिस्ट

Indian Railways: दिवाली की त्योहार मनाकर दिल्ली वापस जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 14 नवंबर से 82501 तेजस एक्सप्रेस का संचालन करेगा. 14 नवंबर को मंगलवार पड़ रहा है. अभी तक मंगलवार के दिन तेजस का संचालन नहीं होता था.

Indian Railways: दिवाली की त्योहार मनाकर दिल्ली वापस जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहार बाद लौटने वालों की इतनी भीड़ है कि ट्रेनों में जगह नहीं है. रेलवे इसको देखते हुए 14 नवंबर 82501 तेजस एक्सप्रेस का संचालन करेगा. 14 नवंबर को मंगलवार पड़ रहा है. अभी तक मंगलवार के दिन तेजस का संचालन नहीं होता था. लेकिन इस बार संचालन भी होगा और इसमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे. लखनऊ होकर नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की 15 से 20 नवंबर तक स्लीपर की वेटिंग लिस्ट के टिकट भी नहीं मिल रहे हैं. इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सीटिंग क्लास की सभी सीट फुल हो गई है. इसमें 17 नवंबर तक वेटिंग है. सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की एसी चेयरकार की वेटिंग भी 95 तक हो गई है. वहीं यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने अपने कर्मचारियों की छुट्‌टी कैंसिल कर दी है. इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. यहां तक की अधिकारियों की अलग टीम बना दी गई है. यह टीम वेटिंग लिस्ट वाली ट्रेनों में निगरानी करेंगे. अधिक वेटिंग वाली अयोध्या-दिल्ली सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.

Also Read: Indian Railways: रेलवे ने कोहरे की आशंका में एक दिसंबर से 29 फरवरी तक आठ ट्रेनें की रद्द, देखें सूची
यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षा बल की रहेगी तैनाती

स्टेशन पर कोई दिक्कत न हो किसी तरह की घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किया जाएगा. यात्री अपने तय से पहले स्टेशन पहुंचे, इसकी अपील की गई है. लखनऊ से 15 नवंबर को दिल्ली और वाराणसी से लखनऊ होकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी है. उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 15 नवंबर को भीड़ है.

इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त बोगियां

बता दें कि 05023 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 12 नवंबर को, 05115 छपरा-आनंद विहार में 15 को, 05068 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल में 16 नवंबर, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल में 11 नवंबर, 01432 गोरखपुर-पुणे स्पेशल में 11 नवंबर, 09102 गोरखपुर-बड़ोदरा स्पेशल 15 से और 05071 गोमती नगर नई दिल्ली स्पेशल 16 नवंबर को चलने वाली ट्रेनों में जनरल क्लास की दो से तीन कोच लगाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >