लखनऊ में आज दोपहर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

ECI Live Today: आज दोपहर 2 बजे राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पीसी से पहले यूपी के सियासी गलियारो में चर्चा तेज है. हालांकि बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित विषय पर जानकारी दी जा सकती है.

लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार शुक्ल आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी और शुरू होने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पांच राज्यों के अधिकारियों के साथ चुनाव पर समीक्षा बैठक की थी. बैठक में कहा गया था कि एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण का काम किया जाएगा.

विधानपरिषद का भी होना है चुनाव– बताते चलें कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सात सीटों पर विधानपरिषद का भी चुनाव होना है. पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है. चुनाव की घोषणा करने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग को करना है.

एक नवंबर से वोटर लिस्ट में संशोधन- बता दें कि तय शेड्यूल के मुताबिक एक नवंबर से यूपी के मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं. वहीं मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम भी संशोधन करवा सकते हैं. विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत एक से 30 नवम्बर 2021 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा.

बताते चलें कि यूपी में साल 2022 के जनवरी और फरवरी महीने में विधानसभा के 403 सीटों पर चुनाव कराया जा सकता है. आयोग की ओर से इसको लेकर दो राउंड की बैठक भी की जा चुकी है. यूपी में मई महीने में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

Also Read: UP Chunav 2022: बीजेपी ने 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दिवाली गिफ्ट, दिया यह खास संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >